Breaking: फिर Corona की चपेट में आए Arjun Kapoor, बहन अंशुला, रिया कपूर और जीजा भी मिले पॉजिटिव

कोरोना के मामले महाराष्ट्र समेत पूरे देश में बढ़ते जा रहे हैं। करीना कपूर और रणवीर शौरी के बेटे के बाद अब कपूर फैमिली के ही चार और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और जीजा करण बूलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2021 8:15 AM IST / Updated: Dec 29 2021, 01:56 PM IST

मुंबई। कोरोना के मामले महाराष्ट्र समेत पूरे देश में बढ़ते जा रहे हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) के बेटे के बाद अब कपूर फैमिली के ही चार और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), रिया कपूर (Rhea Kapoor) और जीजा करण बूलानी (Karan Boolani) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर दोबारा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी वो एक बार संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर हाल ही में मलाइका (Malaika Arora) के साथ करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में नजर आए थे। 

इससे पहले मंगलवार को एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह वेव रियल है। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर के अलावा दो टीवी एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 

Latest Videos

बता दें कि करीना कपूर कुछ दिनों कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। दरअसल, करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (Kabhi Khushi Kabhi Gham) के 20 साल पूरे होने पर अपने घर एक पार्टी आयोजित की थी। इसमें  करीना कपूर के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। इसी पार्टी से लौटने के बाद करीना समेत कई लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। हालांकि, इस पर करण जौहर ने अपनी सफाई में कहा था कि 8 लोगों के गेट-टुगेदर को पार्टी नहीं कहते और उनका घर कोई कोरोना का हॉटस्पॉट नहीं है। करीना कपूर 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहीं और अब वो ठीक हो चुकी हैं। 

डेल्टा प्लस के साथ बढ़ रहा ओमीक्रॉन का खतरा : 
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देशभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 800 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन अब तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। महाराष्ट्र में अब तक 167 और दिल्ली में 238 केस आ चुके हैं। ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में 78 मामलों के साथ गुजरात तीसरे नंबर पर है। वहीं, केरल में 57 मामलों के साथ चौथे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें :

Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Rajesh Khanna Birth Anniversary: पहला सुपरस्टार जिसे देख लड़कियां हो जाती थी पागल, फोटो से कर लेती थी शादी

Round Up 2021: हिना खान समेत टीवी की ये संस्कारी बहुएं हॉट अवतार में आईं नजर, बिकिनी पहन लगाई आग

Amitabh bachchan से लेकर शाहरुख खान तक ये सितारे आज करोड़ों में लेते हैं फीस,पहली सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप

मच्छरदानी जैसी ड्रेस पहने दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, एक यूजर बोला- अब बोरी भी नहीं बचेगी क्या

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया