शाहरुख खान को लेकर NCB के सामने आर्यन खान ने यह क्या कह डाला, सबके सामने बताया रिश्तों का कड़वा सच

Published : Oct 05, 2021, 06:07 PM IST
शाहरुख खान को लेकर NCB के सामने आर्यन खान ने यह क्या कह डाला, सबके सामने बताया रिश्तों का कड़वा सच

सार

ड्रग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) समेत 8 आरोपियों को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, एनसीबी की पूछताछ में आर्यन खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

मुंबई। ड्रग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) समेत 8 आरोपियों को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, एनसीबी की पूछताछ में आर्यन खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आर्यन खान के मुताबिक, उनके पापा शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से काफी बिजी रहते हैं। उनके हेक्टिक शेड्यूल के चलते ही कई बार उनसे मिलने के लिए मुझे अपॉइंटमेंट लेना पड़ती है। 

 

आर्यन के मुताबिक, पापा इन दिनों एक साथ कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनका शेड्यूल काफी बिजी है। आर्यन ने बताया कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर शाहरुख काफी मेहनत कर रहे हैं। 'पठान' में अपने रोल के लिए उन्हें कई घंटे तक मेकअप में ही रहना पड़ता है।

 

बता दें कि NCB ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, इश्मीत सिंह, नूपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को अरेस्ट किया है। इनके अलावा दो ड्रग पैडलर बाद में गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें एक अरबाज मर्चेंट का दोस्त श्रेयस नायर भी शामिल है। वहीं दूसरे के नाम का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। इन दोनों पर रेव पार्टी के लिए ड्रग्स मुहैया करवाने का आरोप है। 

 

शाहरुख के बेटे को हो सकती है ये सजा : 
वहीं शाहरुख के बेटे आर्यन खान के खिलाफ NDPC एक्ट की धारा 8 C, 20 B, 27 और 35 के तहत केस दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आर्यन खान पर आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें इन सेक्शन के तहत 6 महीने से 1 साल तक की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- सच हो गई 24 साल पहले कही शाहरुख की बात, बेटे को लेकर SRK ने कहा था-मैं चाहता हूं वो ड्रग्स ले, सेक्स करे और..

ये भी पढ़ें- MMS वायरल होने से लेकर लड़कियों के साथ नाम जुड़ने तक, पहले भी विवादों में रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और बहुत कुछ, अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान के विवादित शो का घर

ये भी पढ़ें- इसलिए 2 साल बाद ऐश्वर्या राय जा पाई देश के बाहर, काले कपड़ों में बेटी और पति अभिषेक बच्चन संग आई नजर

ये भी पढ़ें- गोविंदा की पत्नी ने खराब बहू क्या कहा कश्मीरा शाह के तन-बदन में लगी आग, फिर ऐसे दिखाया अपना असली रंग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी