
मुंबई. ड्रीम गर्ल और बधाई हो जैसी हिट फिल्मों में कम करने वाले आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) बड़े पापा बन गए हैं। शुक्रवार को आयुष्मान के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) की पत्नी आकृति आहूजा ने बेटी को जन्म दिया। अपारशक्ति ने अपनी ये खुशी सबके साथ शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि वे पापा बन गए है और बेटी का नाम आरजोई ए खुराना रखा है। उन्होंने इस खुशी में एक कार्ड शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी की बर्थ डेट के साथ लिखा-आकृति वर्सेज अपारशक्ति वेलकम विद लव आरजोई ए खुराना। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में केवल लाल रंग के दिल वाला इमोजी शेयर किया। उनकी पोस्ट पर सेलेब्स के साथ फैन्स भी जमकर बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि अपारशक्ति ने पत्नी आकृति की प्रेग्नेंसी का खुलासा मार्च में किया था। खुराना ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति से 2014 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। अपारशक्ति की गिनती बॉलीवुड के उन सेलेब्स में की जाती है, जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। फिल्मों में आने से पहले में आने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। अपारशक्ति 2016 में आई आमिर खान की दंगल में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम को खूब सहारा गया था।
अपारशक्ति की अपकमिंग फिल्म
अपारशक्ति ने वीजे के तौर पर कई शो किए। उन्होंने फिल्म दंगल से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान के भतीजे का किरदार किया था। इस फिल्म के बाद उनको बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुका छुपी और बाला जैसी फिल्मों में भी देखा गया। अपारशक्ति अब आने वाली फिल्म हेलमेट में दिखेंगे। इसमें वे पहली बार लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।