Bappi Lahiri: मोदी ने किया tweet-'खूबसूरती से हर तरह की भावनाओं को व्यक्त कर देता था उनका म्यूजिक'

अपने म्यूजिक और सिंगिंग से लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले भारत में 'डिस्को म्यूजिक' के जनक बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahari) का 15 फरवरी की रात निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने एक tweet के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि(Tribute) दी है।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2022 4:51 AM IST / Updated: Feb 16 2022, 10:30 AM IST

बॉलीवुड डेस्क.अपने म्यूजिक और सिंगिंग से लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले भारत में 'डिस्को म्यूजिक' के जनक बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahari) का 15 फरवरी की रात निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने एक tweet के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि(Tribute) दी है। 

PM मोदी ने शेयर किया फोटो
पीएम मोदी
ने बप्पी दा से अपनी मुलाकात का एक फोटो twitter पर शेयर करते हुए लिखा-''बप्पी लहरी जी का संगीत बहुत ही व्यापक था। यह हर तरह की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। कई पीढ़ियों के लोग उनके काम की चर्चा करते हैं। उनका जीवंत स्वभाग सभी को याद आएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रसंशकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!''

Latest Videos

pic.twitter.com/fLjjrTZ8Jq

क्रिकेटर विराट कोहली ने लिखा- भारतीय संगीत जगत के एक प्रतीक बप्पी लहरी जी आप बहुत याद आएंगे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। 

सोशल मीडिया पर बप्पी दा को श्रद्धांजलियां
बप्पी दा के निधन से बॉलीवुड और संगीत प्रेमियों को झटका लगा है। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही हैं।

फिल्म निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने लिखा-एक और किंवदंती(legen) चली गई। #बप्पी लाहिड़ी। जब मैंने p&g के लिए एक विज्ञापन शूट किया और फिर @_SanjayGupta के लिए व्हाइट फेदर फिल्म्स के साथ काम किया, तो उनके साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला। अविश्वसनीय माधुर्य और प्रतिभा का आदमी।

MyGovIndia ने tweet किया-एक युग का अंत! महान संगीतकार और गायक #BappiLahiri को भावभीनी श्रद्धांजलि, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। Om शांति।

Filmfare मैग्जीन ने tweet किया-उनकी धड़कनों ने हमें खुशी दी और हमें खामोश कर दिया। गायक और संगीतकार #BappiLahiri का 69 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। इस कठिन समय में हमारी प्रार्थना उनके प्रियजनों के लिए है।

तरण आदर्श (taran adarsh) ने tweet किया-महान संगीतकार-गायक #बप्पीलाहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ओम शांति।

फिल्ममेकर अशोक पंडित(Ashoke Pandit) ने लिखा- रॉकस्टार #बप्पीलाहिरी जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा अगला पड़ोसी अब नहीं रहा। आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा-प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें पीढ़ियों तक उनकी महान संगीत यात्रा के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति।

 pic.twitter.com/iBYXpy3m32

69 साल की उम्र में निधन
बप्पी दा((Bappi Lahari)) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 69 साल के थे। बप्पी लाहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था। हिंदी सिनेमा के 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक लाकर संगीत प्रेमियों को झूमने के लिए उत्साहित करने वाले बप्पी दा का जन्म 27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में हुआ था। बप्पी दा अपने संगीत की अलग स्टाइल और आवाजों के लिए पहचाने जाते थे। उन्हें सोना पहनने का बड़ा शौक रहा था। 

यह भी पढ़ें
मशहूर सिंगर Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Bappi Lahiri Death:ऐसे आया था डिस्को का आइडिया, बदलकर रख दी थी पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री, छा गए थे हर तरफ
Bappi Lahiri: जब एक इंटरव्यू में बप्पी दा ने खोला था अपने डॉर्क ग्लास का रहस्य; जानिए क्या थी वजह
एक तबलची सिंगिंग की दुनिया में कैसे तहलका मचा गया...म्यूजिक में कैसे आ गए Bappi Lahiri , जानिए

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार