Bappi Lahiri के गहनों को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में था क्रेज, बिपाशा बसु जेवरों को चोरी करने तक थीं तैयार

 डिस्को किंग बप्पी दा अब हमारे बीच नहीं है, उन्होंने आज मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।  वो अपने फैन्स के दिलों पर राज करते थे, वो अपने फैन्स ही नहीं बॉलीबुड हस्तियों के भी चेहते थे, बप्पी दा के  गहनों को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में क्रेज था. ऐसी ही जुड़ा हुआ किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2022 6:45 AM IST / Updated: Feb 16 2022, 12:21 PM IST

नई दिल्ली :  डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी दा (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बप्पी लहरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाया था। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी हुई रोचक बातें से आपको रूबरू करवा रहे हैं, वो अपने फैन्स के दिलों पर राज करते थे, वो अपने फैन्स ही नहीं बॉलीवुड हस्तियों के भी चेहते थे, बप्पी दा के  गहनों को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में क्रेज था, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हो कि बिपाशा बसु उनके गहने तक चुराने के लिए तैयार थीं। 

बिपाशा चाहें तो उनको सारे सोने के गहने दे दूंगा
दरअसल, अभिनेत्री बिपाशा बसु से जुड़े इस एक सवाल पर बप्पी दा एक इंटव्यू में कहा था कि वो (बिपाशा) चाहें तो उनको सारे सोने के गहने दे दूंगा। उन्हें चोरी करना नहीं पड़ेगा। बता दें कि बिपाशा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वे बप्पी लहरी के सोने के गहने चुराने के लिए चोर बनने तक को तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

आज के गाने 20-20 मैच की तरह 
इस दौरान उन्होंने 70-80 के दशक और आज के संगीत में बदलाव के बारे में लहरी ने कहा था कि मेरा संगीत सदाबहार है, आज भी  मेरे पुराने गाने डिस्को में बजते रहते हैं। मैंने पहले साल पहले जो गाने गाए वो आज भी बज रहे, लेकिन आज के संगीत में थोड़ी सी कमी है, आज कल के गाने 20-20 मैच की तरह है, पहले के गाने अमर थे  वो टेस्ट मैच की तरह थे। आज के गाने शो बन गए हैं, पहले के गाने लोग सुनते थे, लेकिन आज के गाने लोग देखते हैं।

बप्पी लाहिड़ी ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 80 के दशक में वे छाए रहे। हर फिल्म में गाने के लिए वे निर्माताओं की पहली पसंद रहे। उन्हें  पहचान साल 1975 में आई फिल्म 'ज़ख्मी' से मिली। बप्पी दा के गाए गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त, आई एम ए डिस्को डांसर, जूबी-जूबी, याद आ रहा है तेरा प्यार, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें-एक तबलची सिंगिंग की दुनिया में कैसे तहलका मचा गया...म्यूजिक में कैसे आ गए Bappi Lahiri , जानिए

संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके
बता दें कि इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं, मंगलवार को बंगाली सिंगर संध्या  मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Kuwait Fire Accident Update: Jairam Gupta की कहानी आपको रुला देगी, पत्नी से किया वादा रह गया अधूरा
Delhi Water Crisis : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री CR पाटिल के आवास पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक
Jyotiraditya Scindia ने मंच से जमकर की मध्य प्रदेश सीएम Mohan Yadav की तारीफ, सुनिए क्या कहा
'भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स, किसी को जांच की इजाजत नहीं' Rahul Gandhi ने उठाया सवाल
लोकसभा स्पीकर के पद के लिए TDP की शर्त ने बढ़ाई BJP की टेंशन, क्या करेंगे Nitish Kumar