Sahdev Dirdo Health Update: बसपन का प्यार फेम सहदेव की हालत में हो रहा सुधार, अस्पताल से सामने आई नई Photo

'बसपन का प्यार' (Baspan ka Pyar) गाने से रातोंरात पॉपुलर हुए सिंगर सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फैंस लगातार सहदेव की हालत को लेकर चिंतित थे लेकिन अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2021 11:51 AM IST / Updated: Dec 29 2021, 05:23 PM IST

मुंबई/रायपुर। 'बसपन का प्यार' (Baspan ka Pyar) गाने से रातोंरात पॉपुलर हुए सिंगर सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फैंस लगातार सहदेव की हालत को लेकर चिंतित थे लेकिन अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। बुधवार को अस्पताल से सहदेव की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो नर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान सहदेव के सिर पर पट्टी बंधी है और उनकी दाईं आंख चोटिल नजर आ रही है। 

बता दें कि एक्सीडेंट के बाद सहदेव (Sahdev Dirdo) को देर रात जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले सुकमा जिला अस्पताल में सहदेव के सिर पर 5 टांके लगाए गए थे। जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में सीटी स्कैन करने के बाद सहदेव को 12 घंटे तक ICU में रखा गया था। सहदेव की हालत अब ठीक है और वो बातचीत भी कर पा रहे हैं। इसके साथ सहदेव को और अच्छा इलाज मिल सके, इसके लिए उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी चल रही है। डीमरापाल अस्पताल के सुपरिनटेंडेंट टिंकू सिन्हा के मुताबिक, सहदेव (Sahdev Dirdo) की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। वो अब अपने घरवालों से बात कर पा रहे हैं। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई गंभीर चोट नजर नहीं आई है। लेकिन जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में न्यूरोसर्जन नहीं होने के चलते उन्हें जल्द ही रायपुर रैफर किया जाएगा।

बादशाह ने किया था ट्वीट : 
सहदेव (Sahdev Dirdo) के एक्सीडेंट के बाद रैपर बादशाह (Badshah) ने ट्वीट करते हुए लिखा था- सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वो बेहोश है। अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए वहां हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है। बता दें कि घटना मंगलवार शाम की है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो गाड़ी से नीचे गिर गए। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। 

ये भी पढ़ें
Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Rajesh Khanna Birth Anniversary: पहला सुपरस्टार जिसे देख लड़कियां हो जाती थी पागल, फोटो से कर लेती थी शादी

Round Up 2021: हिना खान समेत टीवी की ये संस्कारी बहुएं हॉट अवतार में आईं नजर, बिकिनी पहन लगाई आग

Amitabh bachchan से लेकर शाहरुख खान तक ये सितारे आज करोड़ों में लेते हैं फीस,पहली सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप

मच्छरदानी जैसी ड्रेस पहने दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, एक यूजर बोला- अब बोरी भी नहीं बचेगी क्या

Share this article
click me!