
नई दिल्ली। दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मनोज तिवारी के मुताबिक, कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने खुद को पहले ही आइसोलेट कर लिया था। मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा- 2 जनवरी की रात से ही कुछ ठीक महसूस नहीं कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के चलते सोमवार को उत्तराखंड-रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था। टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बॉलीवुड की बात करें तो हाल ही में इनसे पहले करीना कपूर, अर्जुन कपूर, एकता कपूर, डेलनाज ईरानी रिया कपूर, शनाया कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा, सीमा खान और सोहैल खान का छोटा बेटा योहान, रणवीर शौरी का बेटा हारुन, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा दो हफ्ते बाद रिकवर हो चुके हैं। बाकी सभी लोग क्वारेंटाइन हैं।
डेल्टा प्लस के साथ तेजी से बढ़ रहा ओमिक्रॉन
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देशभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन अब तक 23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में अब तक 550 से ज्यादा और दिल्ली में करीब 400 से ज्यादा केस आ चुके हैं। ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में गुजरात तीसरे नंबर पर, जबकि केरल चौथे नंबर पर है।
एक्टर के 11 महीने के बेटे को भी हुआ कोरोना :
कुछ दिनों पहले टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद से ही नकुल ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक इलाज ले रहे थे। लेकिन चिंता की बात ये है कि नकुल मेहता का 11 महीने का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। नकुल मेहता की पत्नी जानकी मेहता (Jankee Mehta) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। जानकी मेहता ने अस्पताल से बेटे के साथ कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मैं जानती थी कि कोविड जैसा वायरस हममें से ज्यादातर लोगों को जल्दी या बाद में मिलेगा लेकिन वास्तव में पिछले हफ्ते जो कुछ हुआ वो कुछ ऐसा था, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। आप लोग जानते होंगे कि मेरे पति नकुल मेहता 2 हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुझमें भी कुछ दिनों बाद लक्षण मिले।
ये भी पढ़ें :
Corona पॉजिटिव हुआ टीवी एक्टर Nakuul Mehta का 11 महीने का बेटा, Delnaaz irani भी हुईं संक्रमित
RD Burman Death Anniversary: मौत के बाद बैंक लॉकर के जरिए हुआ था ऐसा खुलासा, चौंक गया था हर कोई
बच्चों को अकेला छोड़ Kareena Kapoor बहन संग आइसक्रीम खाती आई नजर, यूं मुंह बनाती दिखी Karisma Kapoor
Sanjay Khan Birthday: खौफनाक हादसे के बाद करनी पड़ी थी 73 सर्जरी, 32 साल बाद भी नहीं मिटे निशान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।