
नयी दिल्ली(New Delhi). महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय फिल्म जगत का सबसे बड़े पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर कई प्रख्यात हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाना बॉलीवुड के दिग्गज को उपर्युक्त सम्मान देना है।
शाह ने कहा कि भारतीय सिनेमा में बच्चन के योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार इस दिग्गज को दिया जाने वाला उपर्युक्त सम्मान है। ईश्वर करे आप अपने बहुमुखी अभिनय से भारतीय फिल्म जगत की सेवा करते रहें। आपको बहुत बधाई।’’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी बच्चन को ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, ‘‘प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिये चुने जाने पर बहुत बधाई अमिताभ बच्चनजी। भारतीय सिनेमा में आपके महान योगदान के लिये महाराष्ट्र आपको सलाम करता है।’’
वहीं राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया, ‘‘प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिये चुने जाने पर हार्दिक बधाई अमिताभ बच्चन जी। फिल्म उद्योग में आप का शानदार योगदान युवा कलाकारों के लिये प्रेरणास्रोत है।’’
[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।