बॉलीवुड में अक्षय कुमार करते हैं सबसे ज्यादा कमाई ! आयकर विभाग ने दिया प्रूफ

अक्षय कुमार ने इस बार भी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया है। वे बीते साल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। वो इंडस्ट्री में सबसे व्यस्त एक्टर हैं, उनके पास सबसे ज्यादा फिल्में हैं, इसके साथ ही साथ वे एंडोर्समेंट (endorsement) की दुनिया पर भी हुकूमत कर रहे हैं।

Rupesh Sahu | Published : Jul 24, 2022 1:52 PM IST / Updated: Jul 24 2022, 10:43 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Akshay Kumar paid highest tax  : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पास इस समय सबसे ज्यादा फिल्में हैं। दरअसल उन्होंने एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा कारनामा करके दिखाया है। वे सबसे ज्यादा टैक्सपेयर बन कर गए हैं। आयकर विभाग ने एक्टर को सम्मान पत्र और सर्टिफिकेट भी दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने पिछले कुछ सालों से सबसे ज्यादा टैक्सपेयर का खिताब बरकरार रखा है। उनकी टीम ने इस बार भी बॉलीवुड के अन्य कलाकारों के मुकाबले सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया है।  अक्षय कुमार को आयकर विभाग (Income Tax department) से सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया है। 

अक्षय कुमार बने टॉप टैक्सपेयर
 अक्षय कुमार इस समय यूके में शूटिंग कर रहे हैं, इसलिए उनकी टीम ने उनकी ओर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से सम्मान प्रमाण पत्र स्वीकार किया। यह कोई बहुत बड़े आश्चर्य की बात नहीं है,  अक्षय कुमार  पिछले पांच वर्षों में लगातार भारत के सबसे बड़े करदाताओं में से एक रहे हैं। ''आज की तारीख में वो सबसे व्यस्त एक्टर हैं, उनके पास सबसे ज्यादा फिल्में हैं, इसके साथ ही साथ वे एंडोर्समेंट (endorsement) की दुनिया पर भी राज कर रहे हैं। बॉलीवुड  की बड़े करदाताओं की सूची में शामिल अक्षय कुमार बहुत मेहनती है, वे ईमानदारी से अपना टैक्स  चुकाने  के लिए जाने जाते हैं।  हालांकि उनका नाम इस  लिस्ट में टॉप पर लि होना  कोई आश्चर्य की बात नहीं है।" अक्षय कुमार का आयकर सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है।

Latest Videos

यूके में कर रहे शूटिंग 

अक्षय कुमार फिलहाल यूके में टीनू देसाई के साथ फिल्म कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार सम्राट पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर के साथ देखा गया था। हालांकि, फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली । आने वाले महीनों में एक्टर की कई फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं जिनमें रक्षा बंधन (Raksha Bandhan), उसके बाद राम सेतु ( Ram Setu ) और सेल्फी ( Selfie)शामिल हैं। उनकी पाइपलाइन में ओह माय गॉड 2 भी है। हाल ही में अक्षय को करण जौहर की कॉफ़ी विद करण सीजन 7 में सामंथा रूथ प्रभु के साथ अतिथि के रूप में देखा गया था।

 

और पढ़ें...

फीस के मामले में अक्षय, सलमान सब पर भारी साउथ का यह सुपरस्टार, ये हैं भारत के 8 सबसे महंगे एक्टर

आधी रात 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले दिखे ऋतिक रोशन, लोग बोले- बाप-बेटी की जोड़ी

दिशा पाटनी की ड्रेस देख भड़के लोग, किसी ने कहा सस्ती पूनम पांडे तो कोई बोला- अंदर कुछ पहन भी लिया कर

CBFC ने दिशा पाटनी- जॉन अब्राहम के SEX सीन पर चलाई कैंची, जानिए 'एक विलेन रिटर्न्स' से और क्या-क्या हटाया?

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts