Bipasha Basu की जिंदगी में आनेवाला है क्या नन्हा मेहमान? जानें अफवाहों का क्या है सच

बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डिनर पर गई थी। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज आउटफिट पहने हुए देखा गया। ब्लू कलर के आउटफिट में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 11:24 AM IST / Updated: Mar 09 2022, 04:57 PM IST

मुंबई. बिपाशा बसु (Bipasha basu) भले ही अभी बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो सुर्खियों में आए दिन रहती हैं। इन दिनों वो प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हैं। लोगों को लग रहा है कि करण सिंह ग्रोवर (Karan singh grover) की पत्नी प्रेग्नेंट हैं। ये अफवाह कैसे और कब उड़ी आइए जानते हैं। ये भी जानते हैं कि क्या सच में अदाकारा की जिंदगी में नन्हा मेहमान आने वाला है। 

दरअसल, मंगलवार को बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan singh grover) के साथ डिनर पर गई थी। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज आउटफिट पहने हुए देखा गया। ब्लू कलर के आउटफिट में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं, उनके पति ने ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट पहना था। लेकिन बिपाशा को देखकर फैंस को लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसे कपड़े पहन रखे हैं। 

यूजर्स प्रेग्नेंसी के लगाने लगे कयास 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'ये पक्का प्रेग्नेंट है। ग्लोइंग मम्मी ओवरसाइज ड्रेस में। वहीं एक और चाहने वाले ने लिखा, 'बिपाशा मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि वो कुछ महीने से ऐसे ही लूज कपड़े पहन रही हैं। ताकि टमी ना दिखे। लेकिन हम तो खुश हैं।'

Bipasha Basu नहीं हैं प्रेग्नेंट

तो क्या सच में 'जिस्म'एक्ट्रेस मां बनने वाली है। बॉलीवुड लाइफ की मानें तो अदाकारा प्रेग्नेंट नहीं है। बॉलीवुड लाइफ ने बिपाशा के बेहद करीबी एक फेमस चेहरे से इस बाबत पूछा। तो उन्होंने बताया कि बिपाशा प्रेग्नेंट नहीं हैं और जब होगी तो वो सबसे पहले इसकी घोषणा करेंगी। 

बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए है। दोनों लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।  बिपाशा, करण की तीसरी पत्नी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। बिपाशा-करण की पहली मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद बिपाशा दोनों ने शादी कर ली थी। वो करण से चार साल बड़ी है। 

और पढ़ें:

समांथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद शादी की साड़ी नागा चैतन्य को किया वापस, जानें SAREE के पीछे की कहानी

Sapna Choudhary की तबीयत बिगड़ी, फैंस से डांसर ने इस वजह से मांगी माफी

SUHANA KHAN, अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने पहनी बिकिनी, स्विमिंग पूल में किया हैरान करने वाला काम, देखें VIDEO

प्रेग्नेंसी में मोहिना सिंह ने WOMENS DAY पर किया ऐसा डांस, VIDEO देख हर कोई रह गया हैरान

Share this article
click me!