बॉलीवुड से फिर सामने आई बुरी खबर, एक्टर-डायरेक्टर Tariq Shah का निधन, लंबे समय से थे डायलिसिस पर

Published : Apr 03, 2021, 03:50 PM IST
बॉलीवुड से फिर सामने आई बुरी खबर, एक्टर-डायरेक्टर Tariq Shah का निधन, लंबे समय से थे डायलिसिस पर

सार

एक्टर-डायरेक्टर तारिक शाह (Tariq Shah) का निधन हो गया है। तारिक ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें कि तारिक एक्ट्रेस शोमा आनंद के पति थे और धारावाहिक कड़वा सच और फिल्म जनम कुंडली से उन्हें फेम मिला था। तारिक ने फिल्म बहार आने तक, मुंबई सेंट्रल, अहसास, गुमनाम है कोई आदि में अपनी एक्टंग का जलवा दिखाया था। एक्टर ही नहीं बतौर निर्देशक भी उन्होंने फिल्म जन्म कुंडली, बहार आने तक और कड़वा सच में अपने हुनर का दम दिखाया था। 

मुंबई. बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। अब एक और बुरी खबर सामने आई है। एक्टर-डायरेक्टर तारिक शाह (Tariq Shah) का निधन हो गया है। तारिक ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें कि तारिक एक्ट्रेस शोमा आनंद के पति थे और धारावाहिक कड़वा सच और फिल्म जनम कुंडली से उन्हें फेम मिला था। तारिक ने फिल्म बहार आने तक, मुंबई सेंट्रल, अहसास, गुमनाम है कोई आदि में अपनी एक्टंग का जलवा दिखाया था। एक्टर ही नहीं बतौर निर्देशक भी उन्होंने फिल्म जन्म कुंडली, बहार आने तक और कड़वा सच में अपने हुनर का दम दिखाया था। 

जूझ रहे थे किडनी की समस्या से
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारिक करीब बीते दो साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं बीते कुछ वक्त से वो डायलिसिस पर भी थे। तारिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि तारिक ने जब शोमा से शादी की थी, उस वक्त वह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। शादी के बाद शोमा को उनके परिवार का सपोर्ट नहीं मिला और वो फिल्मों से दूर चली गईं। शादी के बाद एक्ट्रेस एक बेटी की मां बनीं जिसका नाम सारा शाह है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rekha समेत 32 वेटरन एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार, रैंप वॉक पर उतरीं वेटरन हीरोइन
Akshay की Bhooth Bangla की नई डेट, इस तारीख को रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी