जेल से लौटने के पांच दिन बाद फिर बिगड़े पायल रोहतगी के बोल, बॉलीवुड सितारों को बताया 'अनपढ़'

Published : Dec 22, 2019, 10:27 AM IST
जेल से लौटने के पांच दिन बाद फिर बिगड़े पायल रोहतगी के बोल, बॉलीवुड सितारों को बताया 'अनपढ़'

सार

कमल हासन ने ट्विटर पर एक पोस्कट लिखकर CAA का विरोध किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'ऐसे समय में उन्हें समझना चाहिए कि संसद में बहुमत राष्ट्र को नष्ट करने की इजाजत नहीं देता है।

मुंबई. मोतीलाल नेहरू पर विवादित टिप्पणी करने पर जेल की हवा खा चुकीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी को 17 दिसंबर को जमानत मिली। अब जेल से लौटने के पांच दिन बाद एक बार फिर से उनके बोल बिगड़ते दिख रहे हैं। पायल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और अब सीएए का विरोध कर रहे एक्टर्स पर उन्होंने निशाना साधा है। उन सितारों को उन्होंने 'अनपढ़' बताया है। 

पायल ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर नजर डाले तो पायल रोहतगी ने सीएए का विरोध कर रहे एक्टर्स को कहा, 'बॉलीवुड एक्टर्स काफी हद तक अनपढ़ हैं। मैंने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो बनाया तो ये मिसइनफॉर्मेशन हो गया। ये उस आदमी पर था जो कि आज जिंदा नहीं है। इतिहास हमें मिसगाइड कर सकता है क्योंकि हम इतिहास में मौजूद नहीं थे। वो लोग जो CAA के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं वो तो जान बूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। क्योंकि वो तो ऐसा बिना इसे समझे ही कर रहे हैं। वे जान बूझकर ऐसा कर रहे हैं ताकि दंगे भड़कें। CAA राष्ट्र-विरोधी या मुस्लिम विरोधी नहीं है। ये तो निष्कासित किए गए माइनॉरिटीज को आश्रय देने के लिए है जिसमें दो देशों की थियोरी का इस्तेमाल किया गया है, और इसे कांग्रेस ने ही बनाया था।'

फरहान अख्तर की लगाई क्लास 

पायल ने अपने बयान में आगे फरहान अख्तर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें CAA के बारे में कुछ नहीं पता है तो वे इसमें इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रहे हैं? कम से कम पहले इसे समझ लो, उन्होंने इसके लिए बोर्ड्स बनाए हैं। फरहान अख्तर जो कि इतने अच्छे कलाकार हैं और मुझे लगता है बहुत अच्छे इंसान भी हैं उनसे जब पूछा गया कि बिल के प्वॉइंट्स क्या हैं तो उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं था।'

कमल हासन ने किया सीएए का विरोध 

कमल हासन ने ट्विटर पर एक पोस्कट लिखकर CAA का विरोध किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'ऐसे समय में उन्हें समझना चाहिए कि संसद में बहुमत राष्ट्र को नष्ट करने की इजाजत नहीं देता है। सीएए के बाद, उनकी अगली दिमागी उपज NRC है। आप दस्तावेजी साक्ष्य या उसके अभाव के आधार पर किसी के वंश को अस्वीकार नहीं कर सकते। जब तक यह अत्याचार बंद नहीं होगा तब तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी।'

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shahid Kapoor Affairs: 6 हसीनाओं से जुड़ा शाहिद कपूर का नाम, सबसे ज्यादा किससे था प्यार?
'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!