
मुंबई। बॉलीवुड के कई सेलेब्स नया साल सेलिब्रेट करने मुंबई से बाहर गए हैं। रणबीर-आलिया जहां राजस्थान के रणथम्भौर में हैं, वहीं दीपिका पति रणवीर के साथ जयपुर में हैं। इसी बीच नए साल पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उन स्टार्स के लिए पार्टी दी, जो इस वक्त मुंबई में हैं। मनीष मल्होत्रा की पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इनमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, वाणी कपूर, जाह्नवी कपूर और नुसरत भरूचा शामिल हैं।
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा- 2021 हम आ रहे हैं। मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा और करीबी लोगों के साथ। इसके साथ ही उन्होंने जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन, खुशी कपूर और कृति सेनन को टैग किया है।
कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद भी दिया है। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कार्तिक आर्यन से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक, सभी सेलेब्स एन्जॉय करते नजर आए। मनीष की इस पार्टी में कार्तिक के साथ उनकी दो को-स्टार नुसरत भरूचा और कृति सेनन शामिल हुईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।