
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। आपको बता दें कि अयान मुखर्जी इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज होंगे। पहले पार्ट ब्रह्मास्त्र : शिवा पार्ट 1 रिलीज हो चुका है। अब इसके दूसरे पार्ट यानी ब्रह्मास्त्र: देव पार्ट 2 को लेकर चर्चा होने लगी है। अयान ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ चीजें शेयर की है। उन्होंने बता दिया है कि दूसरा पार्ट 2025 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने फिल्म की लीड स्टार को लेकर लेकर को सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन अब उनके इस सस्पेंस की पोल खुल गई है। दरअसल, डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने गलती से फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। अनुपमा ने एक टॉक के दौरान बता दिया कि मेकर्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर दूसरा पार्ट बनाएंगे।
देव-अमृता के किरदार में होंगे दीपवीर
अनुपमा चोपड़ा ने जब से ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की कास्ट की खुलासा किया है तभी है इंटरनेट पर हलचल मची हुई। यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे है। आपको बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में देव और अमृता का जिक्र किया गया है और कहा जा रहाहै कि ये किरदार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले पार्ट की सक्सेस के बाद अब अयान मुखर्जी दूसरे पार्ट की शूटिंग की तैयारी कर रहे है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे जल्द ही दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले है।
6 दिन में ब्रह्मास्त्र ने कमाए इतने करोड़
आलिया-रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग शानदार रही। फिल्म ने पहले दिन करीब 36 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 165 करोड़ रुपए तक का आंकड़ा छू लिया है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म दूसरे वीकेंड पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। आपको बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसके बायकॉट की डिमांड की उठी थी। हालांकि, मूवी रिलीज के बाद इस पर बायकॉट का कोई असर देखने को नहीं मिला। बता दें कि फिल्म रणबीर-आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन लीड रोल में है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है, जो काफी इम्प्रेसिव है।
ये भी पढ़ें
SEX लाइफ पर वरुण धवन ने दिए TIPS, बताए पत्नी को खुश रखने के 3 प्वाइंट, खोला बेडरूम सीक्रेट
इन 7 फिल्मों का VFX बजट हिला देगा दिमाग, पर Brahmastra के धांसू सीक्वेंस की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
ढंग से हिंदी तक नहीं बोल पाती ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस, 4 हुई सुपर फ्लॉप तो 2 छोड़कर जा चुकी इंडस्ट्री
जितना Brahmastra ने 3 दिन में कमाया, उतना आलिया भट्ट की ये 10 फिल्में लाइफटाइम में नहीं कमा पाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।