
एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म की कमाई का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म की सक्सेस के साथ ही इसके दूसरे पार्ट यानी ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है। फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह सामने आ रहा है कि आखिर दूसरे पार्ट में लीड रोल कौन प्ले करेगा। पहले खबर आई थी कि दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल प्ले करेंगे। फिर बाद में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का नाम भी सामने आया, लेकिन उन्होंने रोल करने से मना कर दिया। अब जिस एक्टर का नाम सामने आ रहा है वो वाकई चौंकाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेकर्स कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को फिल्म में लेने का प्लान कर रहे है। हालांकि, अभी उनकी तरफ से किसी के नाम की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। ये फिल्म 2025 में रिलीज की जाएगी।
अयान मुखर्जी बनाएंगे 3 पार्ट में ब्रह्मास्त्र
आपको बता दें कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह ब्रह्मास्त्र को 3 पार्ट में बनाएंगे। फिल्म का पहला ब्रह्नास्त्र पार्ट 21: शिवा रिलीज हो चुका है। 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का बिजनेस भी शानदार हो रहा है। अब चर्चा है कि अयान इसके दूसरे पार्ट यानी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव पर विचार कर रहे है। इन दिनों दूसरे पार्ट में लीड हीरो के नाम को चर्चा चल रही है। कहा गया था कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को लिया जाएगा। लेकिन फिर ऋतिक रोशन का नाम सामने आया, लेकिन ऋतिक के पास पहले से ही कुछ प्रोजेक्ट है, जिसकी वजह से उन्होंने काम करने से मना कर दिया।
सामने आया कार्तिक आर्यन का नाम
सामाने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेकर्स कार्तिक आर्यन के नाम पर भी चर्चा कर रहे है। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र को करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म के आने वाले पार्ट भी इसी बैनर के तले बनाए जाएंगे। अब यह देखना मजेदार होगा कि करन-कार्तिक साथ में काम कर पाएंगे। आपको बता दें कि दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है। बता दें कि करन की फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक को कुछ साल पहले आउट कर दिया गया। दोनों के बीच कुछ इश्यू हो गए थे। अब दोनों फिर से साथ काम कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।
ये भी पढ़ें
18 दिन में इतने किलो वजन कम कर Bigg Boss की Ex कंटेस्टेंट ने दिखाया SEXY फिगर, लोग बोले- आग लगा दी
जिम वियर में मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट की पतली कमर, PHOTOS क्लिक करने हर किसी का मोबाइल हुआ ऑन
Brahmastra ने बॉलीवुड का बंटाधार होने से बचाया, अब दांव पर अक्षय-ऋतिक-सैफ, खेलना होगा मास्टर स्ट्रोक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।