क्या माधुरी दीक्षित की डांस गुरु को हुआ कोरोना? इस वजह से अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

Published : Jun 24, 2020, 07:13 AM ISTUpdated : Jun 24, 2020, 10:04 AM IST
क्या माधुरी दीक्षित की डांस गुरु को हुआ कोरोना? इस वजह से अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

सार

चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान ने 2 हजार से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया है। 22 नवंबर, 1948 को जन्मीं सरोज खान बॉलीवुड में ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है और उनके काम की सराहना करता है।

मुंबई. बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित को स्टार बनाने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान को 71 साल की उम्र में अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। मीडिया एजेंसी की मानें तो उनकी कोरोना की जांच भी हुई है और सरोज की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सरोज खान अब ठीक हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इसके बाद  उन्हें अस्पताल लाया गया और उनकी कोरोना की जांच हुई। इस टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई। बताया जा रहा है कि वो एक या दो दिन में घर वापस लौट सकती हैं।

दो हजार से ज्यादा गानों को सरोज ने किया कोरियोग्राफ 

चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान ने 2 हजार से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया है। 22 नवंबर, 1948 को जन्मीं सरोज खान बॉलीवुड में ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है और उनके काम की सराहना करता है। सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया है। 'देवदास' का 'डोला रे डोला', माधुरी दीक्षित स्टारर 'तेजाब' फिल्म का गाना 'एक दो तीन' और 'जब वी मेट' फिल्म का 'ये इश्क हाय' जैसे सॉन्ग्स को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया है। 71 साल की सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म 'कलंक' थी। उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई
Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी