
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म सर्कस' (Cirkus) का बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बेहद बुरा हाल है। पहले दो दिन निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद तीसरे दिन भी फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई है। तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन जितना हुआ है, उतने के लगभग बराबर या ज्यादा कमाई तो इस साल की टॉप 5 फिल्मों ने पहले दिन ही कर ली थी। खास बात यह है कि अगर रणवीर सिंह की पिछली फिल्म को छोड़ दिया जाए तो उनकी 10 में से 9 फिल्मों के मुकाबले 'सर्कस' का वीकेंड कलेक्शन लगभग बराबर या ज्यादा रहा है। आइए आपको बताते हैं 'सर्कस' के वीकेंड कलेक्शन, इस साल की टॉप 5 फिल्मों और रणवीर सिंह की पिछली 10 फिल्मों का हाल....
'सर्कस' का तीन दिन का कलेक्शन
सबसे पहले 'सर्कस' की बात करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शुक्रवार को फिल्म ने लग्गभग 6.25 करोड़ रुपए, शनिवार को करीब 6.40 करोड़ रुपए के कलेक्शन के बाद तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 7.40 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन लगभग 20.05 करोड़ रुपए रहा है।
यह भी पढ़ें : सबसे कमाऊ 'KGF 2' देकर भी इस मामले बेहद पीछे है कन्नड़ सिनेमा, टॉप पर अब भी बॉलीवुड का कब्जा
इस साल की टॉप 5 फिल्मों का हाल
अगर इस साल की टॉप 5 फिल्मों की बात करें तो इन फिल्मों ने पहले दिन ही जितनी कमाई की थी, उतनी 'सर्कस' ने तीन दिन में मिलकर की है। जी हां, हिंदी बेल्ट में रिलीज हुई टॉप 5 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को यह तीन दिन में नहीं छू पाई है। ऐसा रहा टॉप 5 फिल्मों का हाल....
| रैंक | फिल्म | पहले दिन का कलेक्शन | पहले वीकेंड का कलेक्शन | लाइफटाइम कलेक्शन |
| 1 | KGF Chapter 2 | 53.95 करोड़ रुपए | 194 करोड़ रुपए | 434 करोड़ रुपए |
| 2 | अवतार : द वे ऑफ़ वाटर | 41 करोड़ रुपए | 129 करोड़ रुपए | 247 करोड़ रुपए |
| 3 | ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा | 36 करोड़ रुपए | 120.75 करोड़ रुपए | 257 करोड़ रुपए |
| 4 | डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस | 36 करोड़ रुपए | 79 करोड़ रुपए | 130 करोड़ रुपए |
| 5 | RRR | 20.07 करोड़ रुपए | 75 करोड़ रुपए | 274 करोड़ रुपए |
रणवीर सिंह की पिछली 10 फिल्मों का हाल
अगर 'सर्कस' के वीकेंड कलेक्शन की तुलना रणवीर सिंह की पिछली 10 फिल्मों से करें तो यह सिर्फ उनकी लास्ट रिलीज 'जयेशभाई जोरदार' को छोड़कर बाकी सभी फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन से पीछे रही है। रणवीर सिंह की पिछली 10 फिल्मों का हाल ऐसा रहा...
| रैंक | फिल्म | पहले दिन का कलेक्शन | पहले वीकेंड का कलेक्शन | लाइफटाइम कलेक्शन |
| 1 | जयेशभाई जोरदार | 3.25 करोड़ रुपए | 14.95 करोड़ रुपए | 15.59 करोड़ रुपए |
| 2 | 83 | 12.64 करोड़ रुपए | 47 करोड़ रुपए | 109.02 करोड़ रुपए |
| 3 | गली बॉय | 19.40 करोड़ रुपए | 72.45 करोड़ रुपए | 140.25 करोड़ रुपए |
| 4 | सिम्बा | 20.72 करोड़ रुपए | 75.11 करोड़ रुपए | 240.31 करोड़ रुपए |
| 5 | पद्मावत | 24 करोड़ रुपए | 114 करोड़ रुपए | 302.15 करोड़ रुपए |
| 6 | बेफिक्रे | 10.36 करोड़ रुपए | 34.36 करोड़ रुपए | 60.24 करोड़ रुपए |
| 7 | बाजीराव मस्तानी | 12.80 करोड़ रुपए | 46.77 करोड़ रुपए | 184.2 करोड़ रुपए |
| 8 | दिल धड़कने दो | 10.53 करोड़ रुपए | 37.05 करोड़ रुपए | 76.88 करोड़ रुपए |
| 9 | किल दिल | 6.53 करोड़ रुपए | 20.18 करोड़ रुपए | 33.14 करोड़ रुपए |
| 10 | गुंडे | 16.12 करोड़ रुपए | 43.93 करोड़ रुपए | 78.60 करोड़ रुपए |
बता दें कि 'सर्कस' डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, शुलभा आर्य और सिद्धार्थ जाधव जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका है।
और पढ़ें...
मौत से 10 दिन पहले ऐसी हो गई थी 'अली बाबा' की एक्ट्रेस की हालत, घबराते हुए मां को बताई थी यह बात
तुनिषा शर्मा की ख़ुदकुशी के बाद उनके BF पर भड़कीं सारा खान, बोलीं- रिलेशनशिप में आते ही क्यों हो?
MMS कांड वाली अंजलि अरोड़ा ने सैंटा बन बरपाया कहर, PHOTOS देख लोग बोले- बादाम पक-पक के लाल हो गया
एक बार में 30-35 रोटियां खा जाते थे सलमान खान, सुपरस्टार ने खुद किए चौंकाने वाले खुलासे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।