नागरिकता कानून को लेकर देश में हो रहे विरोध पर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, बोले मैं बहुत दुखी हूं

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में अलग-अलग जगहों पर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इस कानून को लेकर पक्ष में बता रख रहा है तो कोई विपक्ष में। इस बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी देश में चल रहे विरोध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2019 8:34 AM IST

मुंबई. नागरिकता कानून को लेकर देशभर में अलग-अलग जगहों पर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इस कानून को लेकर पक्ष में बता रख रहा है तो कोई विपक्ष में। इस बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी देश में चल रहे विरोध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इससे वो काफी दुखी हैं। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए और उन्हें 'संघी' कहकर ट्रोल करने लगे। इसके साथ ही कोई रजनीकांत को सपोर्ट कर रहा है तो कोई उनके विपक्ष में अपनी बात रख रहा है। 

रजनीकांत ने किया ये ट्वीट

Latest Videos

रजनीकांत ने हाल ही ट्वीट किया और कहा, 'देश की हालत को देखकर मैं बहुत दुखी हूं। हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं है। मैं भारत के लोगों से यही कहूंगा कि वह एकजुट रहें और भारत की सुरक्षा और हित का पूरा ध्यान रखें।' सुपरस्टार ने अपने ट्वीट में जनता से हिंसा से दूर रहने की अपील की है। रजनीकांत ने इस ट्वीट में आगे लिखा, 'हिंसा की मौजूदा घटनाएं मुझे बेहद पीड़ा पहुंचाती हैं'। 

सोशल मीडिया पर ये हैशटैग कर रहा ट्रेंड

रजनीकांत की ये बात नागरिकता कानून के विरोधियों को पसंद नहीं आई और उन्होंने  ट्विटर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और ट्विटर पर #ShameOnYouSanghiRajini हैशटैग ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही कुछ लोग रजनीकांत को सपोर्ट कर रहे हैं, जिसके बाद #IStandWithRajinikanth भी ट्रेंड कर रहा है। सपोर्टर्स ने रजनीकांत को हिंसा के खिलाफ बोलने के लिए शुक्रिया भी किया। 

सड़क पर उतर बॉलीवुड स्टार्स 

बता दें, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने के बाद सीएए और एनआरसी को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए लोग गुरुवार को सड़कों पर उतर गए और उन्होंने मुंबई के क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का हिस्सा फरहान अख्तर, सुशांत सिंह, जोया अख्तर जैसे तमाम सितारे रहे। इस प्रदर्शन में फरहान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी मौजूद थीं।

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 में भाग लिया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।