Raju Srivastava Health Update: हालत में हो रहा सुधार, बंद हुए एंटीबायोटिक के हैवी डोज, मिलने पहुंचे जॉनी लीवर

Published : Aug 20, 2022, 01:27 PM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 04:18 PM IST
Raju Srivastava Health Update: हालत में हो रहा सुधार, बंद हुए एंटीबायोटिक के हैवी डोज, मिलने पहुंचे जॉनी लीवर

सार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर फिर से अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। शनिवार सुबह कॉमेडियन सुनील पाल ने बताया कि राजू के भाई के मुताबिक सभी की दुआएं काम कर रही हैं। राजू को लेकर डॉक्टर्स को भी बहुत अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

एंटरटेनमेंट डेस्क. कई सारी अफवाहों के बीच मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर आखिरकार कुछ अच्छी खबरें सामने आई हैं। दिल्ली एम्स में भर्ती राजू की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने पहले ही उनके दिमाग का इंफेक्शन कंट्रोल कर लिया है। अब उनका हार्ट और बीपी भी नॉर्मल काम कर रहा है। उम्मीद है कि राजू जल्द ही होश में आ जाएंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू के PRO गर्वित नारंग ने बताया, 'राजू की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। अभी तक एंटीबायोटिक के हैवी डोज दिए जा रहे थे। अब इन्हें कम कर दिया गया है। दोबारा इंफेक्शन न हो, इसके लिए डॉक्टर्स ने ICU में परिजनों की एंट्री भी बंद कर दी है।' इसी बीच शनिवार को राजू का हाल जानने के लिए मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी एम्स पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर राजू के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

 

डॉक्टर्स को नजर आ रहे अच्छे संकेत
शनिवार सुबह राजू के साथी और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए। इन वीडियोज में सुनील ने बताया उनकी बात राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव से हुई है। दीपू ने उन्हें बताया है कि राजू की तबीयत धीरे-धीरे ठीक हो रही है। डॉक्टर्स को भी काफी अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। जल्द से जल्द राजू श्रीवास्तव हमारे बीच फिर वापस आएंगे।

न्यूरोलॉजिस्ट को कोलकाता से वापस बुलाया गया
वहीं राजू के बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने बताया, 'एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो. एमवी पद्मा ही राजू का ट्रीटमेंट देख रही हैं। हाल ही में उन्हें किसी काम से कोलकाता जाना पड़ा था पर राजू की बिगड़ी तबीयत को देखते हुए उन्हें कोलकाता से वापस बुला लिया गया। शुक्रवार देर शाम कोलकाता से लौटने के बाद उन्होंने परिवार को हिम्मत दी और बताया कि अब स्थिति कंट्रोल में है। सभी मिलकर यही कोशिश कर रहे हैं कि राजू को कुछ ना हो।

प्रार्थनाएं काम आ रही हैं
इससे पहले शुक्रवार रात राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन के प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया था। दीपू ने कहा था कि राजू भले ही अभी भी हॉस्पिटल में हैं पर यकीन मानिए उनके प्रशंसकों की दुआएं और प्रार्थनाएं उन तक पहुंच रही हैं। राजू फाइटर हैं और वे जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे और लोगों को हंसाएंगे। 

और पढ़ें...

सुष्मिता सेन से ब्रेक अप को इस एक्टर ने बताया था लाइफ का सबसे बेहतरीन पल, 28 दिन में घटाया था 18 किलो वजन

बॉयकॉट के बीच भाईजान ने लेह-लद्दाख से शेयर की तस्वीर, इंटरनेट यूजर्स को पसंद आया नया लुक

रणवीर-दीपिका ने किया अपने घर में प्रवेश, पूजा की तस्वीरें हुई वायरल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर