शाहरुख के साथ काम करने के लिए इतनी फीस ले रहीं दीपिका, कभी उन्हीं की फिल्म से किया था डेब्यू

 बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान एक बार फिर से कमबैक करने को तैयार हैं। इस बार वो दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी जमाते हुए नजर आएंगे। दोनों स्टार्स एक बार फिर से फिल्म 'पठान' में साथ काम करते दिखेंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 8, 2020 2:30 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान एक बार फिर से कमबैक करने को तैयार हैं। इस बार वो दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी जमाते हुए नजर आएंगे। दोनों स्टार्स एक बार फिर से फिल्म 'पठान' में साथ काम करते दिखेंगे। इसकी रिलीज से पहले ही ऐसा बज बना हुआ है कि इसे पहले ही सुपरहिट बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक ऐसी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। दीपिका और शाहरुख की जोड़ी तीसरी बार साथ काम करते दिखेगी। लेकिन, क्या आप जानते मूवी के लिए एक्ट्रेस कितनी फीस चार्ज कर रही हैं? तो आइए जानते हैं...

फिल्म 'पठान' में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है। ये जोड़ी तीसरी बार साथ में काम करते दिखेगी। इससे पहले दोनों को 'ओम शांति ओम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम दिया था। अब मेकर्स उनकी सफल जोड़ी को 'पठान' में भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि दीपिका इस फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इस मूवी के लिए 15 करोड़ रुपए ले रही हैं। दीपिका बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल स्टार हैं, ऐसे में उनका बड़ा अमाउंट चार्ज करना हैरान नहीं करता है।

WATCH: Shah Rukh Khan talks about Deepika Padukone's heart-warming gesture  towards son Abram | Celebrities News – India TV

'पठान' में ये भी निभा रहे अहम रोल 

मीडिया रिपोर्ट्स में मेकर्स के हवाले से बताया जा रहा है कि फिल्म 'पठान' में दीपिक का रोल काफी खूबसूरती से गढ़ा गया है। उनको काफी स्क्रीन स्पेस दिया गया है। ऐसे में वो इस मेगा बजट फिल्म की एक अहम कड़ी बन गई हैं। वैसे, इससे पहले ऐसी खबर भी सामने आई थी कि 'पठान' में सलमान खान का कैमियो होने वाला है। वो शाहरुख की फिल्म में एक अहम रोल निभाते दिख सकते हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण 'पठान' के अलावा शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने गोवा में फिल्म की शूटिंग की है। मूवी में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम रोल निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या माता-पिता बनने वाले हैं तनुश्री दत्ता के बहन-बहनोई? करवाचौथ पर दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

दो साल बाद फिर से कमबैक करने को तैयार शाहरुख

वहीं, दूसरी तरफ शाहरुख खान भी दो साल बाद जबरदस्त कमबैक को तैयार दिख रहे हैं। वो 'पठान' के अलावा साउथ डायरेक्टर संग भी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म में उनका डबल रोल होने वाला है। वो एक्टर आर माधवन संग भी एक प्रोजेक्ट पर तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख एक पत्रकार की भूमिका निभाते दिखेंगे। किंग खान को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के अपोजिट देखा गया था। इस मूवी को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। इसके बाद से एक्टर को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया था। 

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं श्रीदेवी और कमल हासन के रिश्ते का सच, एक्ट्रेस की मां की थी ये इच्छा

Share this article
click me!