क्या दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान फिर से बनाएंगे हिट क्वीन? पठान की टीजर देख क्या लगा आपको

दीपिका पादुकोण के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक के बाद एक उनकी तीन फिल्में फ्लॉप हुई। 'पठान' मूवी का टीजर आउट होने के बाद बहस शुरू हो गए हैं कि क्या इस मूवी से दीपिका अपने पुराने चार्म को पा लेंगी। क्या शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी फिर से ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

Nitu Kumari | Published : Nov 2, 2022 10:01 AM IST / Updated: Nov 02 2022, 06:31 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क.छपाक (Chhapaak), गहराइयां (Gehraiyaan) और 83 इन तीनों मूवी में दीपिका पादुकोण (deepika padukone) के जलवे नहीं चले। हालांकि छपाक में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। गहराइयां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई लेकिन वहां भी यह सफल नहीं साबित हुई।  83 की तारीफ होने के बाद भी फिल्म कमाल नहीं कर पाई। साल 2020 के बाद से दीपिका को एक अदद हिट मूवी की तलाश है। तो क्या शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर से उनका लकी चार्म बनेंगे।

अलग तरह के रोल में नजर आएंगी दीपिका

Latest Videos

 ओम शांति ओम (Om Shanti Om) और चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) की तरह क्या 'पठान'ब्लॉकबस्टर होगा। शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'पठान'मूवी का टीजर आउट हो गया है। एक्शन से भरपूर टीजर को देखकर सोशल मीडिया पर फिल्म के हिट और फ्लॉप की कयास लगनी भी शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म पहले ही दिन धूम मचा देगी। तो कुछ लोगों को ऐसा नहीं लगता है। लेकिन टीजर में दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो वो सुपरहॉट लग रही हैं। मूवी में वो रोमांटिक लड़की के किरदार से निकलकर खुफिया एजेंट बनी दिखाई देंगी। इस फिल्म में दीपिका का किरदार उनकी तमाम फिल्मों से अलग होगी। इस मूवी में वो एक्शन करती दिखाई देंगी। मतलब दर्शकों को शराब में डूबी, प्यार में डूबी दीपिका से अलग दीपिका को देखने का मौका मिलेगा। यह वजह भी सिनेमाघरों तक भीड़ को लाने में कामयाब हो सकती है।

मूवी में दीपिका का अबतक का सबसे हॉट अवतार देखने को मिलेगा

टीज़र में उनका सुपरहॉट लुक, छोटे बालों का कमाल और खलनायकों को मात देते हुए उनका बोल्ड एटीट्यूड इंटरनेट पर छाया हुआ है। ये कहना गलत नहीं होगा कि मूवी में अबतक के सबसे हॉट अवतार में दिखाई देंगी। यह मूवी उनके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी हमेशा से लोगों ने पसंद की है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमांटिक मूवी से इतर इस एक्शन फिल्म में भी लोग इस जोड़ी पर प्यार जरूर लुटाएंगे। 

शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी हिट है

'पठान' मूवी की जब से घोषणा की गई तब से यह सुर्खियां बटोर रहा है। शाहरुख खान के फैंस तीन साल से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। सोशल मीडिया पर तो शाहरुख के चाहनेवालों ने पहले ही इसे सुपरहिट बता दिया है। तो ऐसे में आप भी पावरफुल जोड़ी,शानदार एक्शन और दीपिका के अबतक के सबसे हॉट लुक के साथ नए साल की शानदार शुरुआत की उम्मीद कर सकते हैं।  पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी।

और पढ़ें:

सीक्रेट तरीके से क्यों रिलीज किया गया शाहरुख़ खान की 'पठान' का टीजर? डायरेक्टर ने बताई वजह

शाहरुख खान की पठान में दीपिका पादुकोण का सुपरहॉट अवतार, शॉर्ट हेयरकट में सेक्सी और टफ लुक, देखें पिक्स

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता