खूबसूरत स्किन के लिए इस एक्ट्रेस ने चेहरे पर लगाया सिल्वर मास्क, पहचान पाना हो रहा मुश्किल

Published : Jun 13, 2020, 04:44 PM IST
खूबसूरत स्किन के लिए इस एक्ट्रेस ने चेहरे पर लगाया सिल्वर मास्क, पहचान पाना हो रहा मुश्किल

सार

भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन किया था, लेकिन अब इसमें भी राहत दी गई कि आमजनों की तरह सेलेब्स भी अपने जरूरी कामों को निपटा सके। हालांकि, अभी भी सेलेब्स कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर ही रहकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की एक फोटो सामने है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- वीकेंड की तैयारी कर रही हूं। इस फोटो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 

मुंबई. कोरोना से संक्रमितों की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। दुनियाभर में इस महामारी से लोग दहशत में है। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन किया था, लेकिन अब इसमें भी राहत दी गई कि आमजनों की तरह सेलेब्स भी अपने जरूरी कामों को निपटा सके। हालांकि, अभी भी सेलेब्स कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर ही रहकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की एक फोटो सामने है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।


दीपिका ने लगाया सिल्वर फेस मास्क
कोरोना वायरस के कारण दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ होम क्वारंटाइन को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो खूब पसंद की जा रही है। इसमें वे सिल्वर फेस मास्क लगाए दिख रही है। इस मास्क में दीपिका को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- वीकेंड की तैयारी कर रही हूं। इस फोटो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 


दीपिका का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीप‍िका साल के शुरुआत में फिल्म छपाक में दिखाई दी थी। इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका अदा करती दिखी थी। अब वे पति रणवीर सिंह की फिल्म 83 में दिखाई देंगी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PREV

Recommended Stories

पिता जैसे डायरेक्टर ने मालती चाहर से की... कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
Year Ender 2025: इन 8 जोड़ियों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल, एक का हर कोई हुआ दीवाना