दिलीप कुमार को आखिरी बार देख खुद पर काबू नहीं रख पाए धर्मेंद्र, रोते हुए बोले- जान निकल गई मेरी

Published : Jul 08, 2021, 02:08 PM ISTUpdated : Jul 08, 2021, 02:09 PM IST
दिलीप कुमार को आखिरी बार देख खुद पर काबू नहीं रख पाए धर्मेंद्र, रोते हुए बोले- जान निकल गई मेरी

सार

दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हुआ और उनको सांता क्रूज कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने 85 साल के धर्मेंद्र भी पहुंचे। धर्मेंद्र, दिलीप साहब की डेड बॉडी को देखते ही खुद पर काबू नहीं रख पाए और रोने लगे। 

मुंबई. बॉलीवुड में ट्रेडजी किंग के नाम से फेमस दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार को निधन हुआ और उनको सांता क्रूज कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस मौके पर भाई जैसे को-स्टार को अंतिम विदाई देने 85 साल के धर्मेंद्र (Dharmendra) भी पहुंचे। धर्मेंद्र, दिलीप साहब की डेड बॉडी को देखते ही खुद पर काबू नहीं रख पाए और रोने लगे। वे देर तक दिलीप साहब के सिरहाने बैठे रहे और सिर पर हाथ फेरते रहे। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने एक फोटो शेयर कर लिखा- सायरा ने जब कहा, धरम, देखो साहब ने पलक झपकी है, दोस्तों मेरी जान निकल गई। मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करें। 


शेयर की फोटो
धर्मेंद्र ने एक और ट्वीट कर लिखा- दोस्तों, मुझे दिखवा नहीं आता, लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू भी नहीं कर पाता, कह जाता हूं। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी दिलीप साहब के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा- इंडस्‍ट्री के मेरे सबसे प्‍यारे भाई को खोने का बेहद दुख है। जन्‍नत नसीब हो, हमारे दिलीप साहब को। इस फोटो में दिलीप कुमार, धर्मेंद्र को चूमते नजर आ रहे हैं। 


सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई
बता दें कि दिलीप कुमार ने बुधवार को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में आखिर सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अंतिम विदाई देने रणबीर कपूर, अनिल कपूर, अनुपम खेर, विद्या बालन, शबाना आजमी, जॉनी लिवर, रजा मुराद सहित कई सेलेब्स पहुंचे। इस मौके पर अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ दिलीप साहब के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला FIRST Beach Club, देखें 6 शानदार PHOTOS
Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!