
मुंबई. 83 साल की धर्मेंद्र इन दिनों बीमार चल रहे हैं। खबरों की मानें तो एक्टर को डेंगू हो गया था। इसके चलते उन्हें करीब 3 दिनों तक अस्पताल में भी एडमिट होना पड़ा था। उन्हें बॉबी देओल ने एडमिट कराया था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी तबियत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है और धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सोमवार को हुए डिस्चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को तीन दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब जब डॉक्टर्स उनकी तबियत में थोड़ा सुधार नजर आया तो उन्होंने एक्टर को सोमवार शाम डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान वो अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ थे। वहीं, खबरें ये भी थीं कि धर्मेंद्र अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे लोनावाला स्थित अपने फार्महाउस गए। उन्हें अपने फार्महाउस पर जाना काफी पसंद हैं और वे वहां काफी वक्त बिताते हैं।
50 सालों के करियर में करीब 200 फिल्में की
धर्मेंद्र ने अपना करियर 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से किया था। अपने 50 साल के करियर में उन्होंने 200 फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने 'शोले', 'चुपके-चुपके' 'धरमवीर', 'प्रतिज्ञा', 'यादों की बारात' जैसे कई हिट फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र आखिरी बार मूवी 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में नजर आए थे। इस फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। इसे 2018 में रिलीज किया गया था। वहीं, हाल ही में एक्टर ने अपने पोते (सनी का बेटा) करण को फिल्म 'पल पल दिल के पास' से ब्रेक दिया है। इस फिल्म को सनी ने डायरेक्ट किया था और धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।