म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा राजकपूर और दिलीप कुमार के पाकिस्तान वाला घर, सरकार ने दी इतने करोड़ की मंजूरी

Published : Jan 03, 2021, 03:04 PM IST
म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा राजकपूर और दिलीप कुमार के पाकिस्तान वाला घर, सरकार ने दी इतने करोड़ की मंजूरी

सार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार राजकपूर और दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर पाकिस्तान में है। इसे काफी समय से म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है। अब खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इसे म्यूजियम बनाने की मंजूर दे दी है। 

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार राजकपूर और दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर पाकिस्तान में है। इसे काफी समय से म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है। अब खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इसे म्यूजियम बनाने की मंजूर दे दी है। इनके पैतृत घरों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूर दी गई है। इन दोनों घरों को म्यूजियम बनाने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने फैसला लिया है। एक्टर्स के घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था...

पाकिस्तान सरकार की ओर से दिलीप कुमार और राजकपूर के घरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने औपचारिक रुप से इस प्रस्ताव को म्यूजियम बनाने की मंजूरी दे दी, जिससे संबंधित आधिकारियों को कुछ हफ्तों पहले खैबर की अनुमति मिली।

दोनों एक्टर्स के घर की तय हुई कीमत

पेशावर के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद अली असगर ने संचार और निर्माण विभाग की एक रिपोर्ट के बाद दोनों एक्टर्स के घर की कीमत तय की गई है। दिलीप कुमार के चार मार्लास (101 वर्ग मीटर) घर की कीमत 80.96 लाख रुपए तय की है। वहीं, राज कपूर के छह मार्ला हाउस (151.75 वर्ग मीटर) के लिए 1.50 करोड़ रुपए तय हुई है। 

गौरतलब है कि राज कपूर के पैतृक घर को कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है, जो कि किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। ये 1918 और 1922 के बीच प्रसिद्ध एक्टर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवाया था। बता दें, दोनों घरों को साल 2014 में नवाज शरीफ सरकार के दौरान राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था। 

दिग्गजों के घरों की हो चुकी है तोड़-फोड़

हालांकि, पख्तूनख्वा सरकार के इस फैसले से पहले राजकपूर और दिलीप कुमार के घरों में तोड़-फोड़ हो चुकी है। ऐसे में इसके ऐतिहासिक महत्व को समझते हुए पुरातत्व विभाग ने इन सारे कार्यों पर रोक लगा दिया था। वहीं, इन इमारतों को खरीदने के लिए सरकार से 2 करोड़ रुपए जारी करने की मांग की थी। 

यह भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर ने खरीदा इतने करोड़ों का ऑफिस तो कंगना ने खुद को बता दिया 'बेवकूफ', जानें क्यों

शाहरुख खान का भी है इस जगह से गहरा नाता 

बता दें, पाकिस्तान के जिस मोहल्ले में राज कपूर और दिलीप कुमार का पैतृक घर है, उसी मोहल्ले से शाहरुख खान का गहरा नाता है। शाहवाली कताल में शाहरुख खान के पिता ताज मुहम्मद खान का जन्म हुआ था। शाहरुख खान के पिता ताज मुहम्मद खान पेशे से वकील थे और कांग्रेस समर्थक एक्टिविस्ट थे। 1947 के विबाजन के बाद से शाहरुख के पिता अपने पूरे परिवार को लेकर भारत में बस गए थे। 

यह भी पढ़ें: किसी ने हिप, किसी ने स्माइल का, ये हैं वो सेलेब्स जिन्होंने कराया है अपनी बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के वो 11 धांसू डायलॉग, जो ताबड़तोड़ एक्शन के बीच सबकी जुबां पर छा गए
सनी देओल की पहली हीरोइन कौन, जिसे अब पहचानना भी मुश्किल, जानें कहां-क्या कर रही?