
मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर और बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार बुधवार 5 बजे जुहू के कब्रिस्तान में किया जाएगा। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पहली फोटो सामने आई है। सामने आई फोटो में उनकी डैड बॉडी एम्बुलेंस में रखी दिक रही है। वहीं, उनके सिरहाने पत्नी सायरा बानो बैठी नजर आ रही है।
सायरा बानो पति दिलीप कुमार के गुजर जाने के बाद से खुद पर काबू नहीं रख पा रही है। उनके आंसू नहीं रूक रहे हैं। वे इस दौरान भी दिलीप कुमार की डैड बॉडी से एक पल के लिए भी दूर नहीं हुई।
- दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे। उन्हें एक महीने के अंदर दूसरी बार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी सायरा बानो लगातार उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी मीडिया के जरिये फैन्स तक पहुंचा रही थीं। वे अंतिम समय तक उनके साथ थीं। दिलीप कुमार पिछले 30 जून से अस्पताल में भर्ती थे।
- इससे पहले 6 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां वो 4-5 दिन एडमिट रहे थे। इसके बाद 11 जून को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा था- आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का प्यार और स्नेह हमेशा दिलीप साहब के दिल को छू जाता है। लेकिन इस बार जब उन्हें भर्ती कराया गया, तो वे घर नही लौट सके। दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने दिलीप साहब के ही ट्विटर अकाउंट से उनके निधन की जानकारी दी।
- बता दें कि दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहली सफलता 1947 में आई मूवी 'जुगनू' से मिली थी। पहली फिल्म के दौरान ही युसूफ खान को दिलीप कुमार का नाम देविका रानी ने दिया था। इसके बाद दीदार (1951) और देवदास (1955) जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हें ट्रेजडी किंग कहा जाने लगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।