आंदोलन में शामिल किसानों के लिए दिलजीत दोसांझ ने दिखाई दरियादिली, दान किए 1 करोड़ रुपए

Published : Dec 06, 2020, 08:01 AM IST
आंदोलन में शामिल किसानों के लिए दिलजीत दोसांझ ने दिखाई दरियादिली, दान किए 1 करोड़ रुपए

सार

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए दान किए हैं। इन पैसों से किसानों को गर्म कपड़े मुहैया करवाए जाएंगे। ठंड के मौसम में पंजाब के किसान और बुजुर्ग सिंघू बॉर्डर पर बैठकर धरना दे रहे हैं।

मुंबई.पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए दान किए हैं। इन पैसों से किसानों को गर्म कपड़े मुहैया करवाए जाएंगे। ठंड के मौसम में पंजाब के किसान और बुजुर्ग सिंघू बॉर्डर पर बैठकर धरना दे रहे हैं। ऐसे में दिलजीत दोसांझ ने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है। इस बारे में पंजाबी सिंगर सिंघा ने अपने एक वीडियो मैसेज में खुलासा किया है। साथ ही दिलजीत को उनके योगदान के लिए शुक्रिया भी कहा है। 

दिलजीत ने दान किए 1 करोड़

सिंगर सिंघा ने बताया है कि दिलजीत ने ये बड़ी डोनेशन की है और इसे बड़ी डील बनाने की कोशिश नहीं की है। उन्होंने ये भी बताया है कि इस पैसे से किसान आंदोलन में शामिल होने वाले बड़े-बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़े और कम्बल खरीद लिए गए हैं। सिंघा ने सोशल मीडिया पर भी दिलजीत दोसांझ को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,'बहुत शुक्रिया दिलजीत दोसांझ।'

 

कंगना और दिलजीत के बीच हुआ ट्विटर वॉर

बता दें, दिलजीत दोसांझ इन दिनों कंगना रनोट संग अपने ट्विटर वॉर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह वॉर तब शुरू हुई थी जब कंगना ने किसान आंदोलन में आई एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी बुलाया और कहा कि वह तो किसी भी आंदोलन में 100 रुपए के लिए पहुंच जाती हैं। दिलजीत को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने महिला की असली आइडेंटिटी का खुलासा करते हुए कंगना को फटकार लगाई। 

यह भी पढ़ें: फर्स्ट किस' का जिक्र आते ही शर्म से लाल हुईं नेहा कक्कड़, हनी सिंह के गाने पर दिए ऐसे एक्सप्रेशन

दिलजीत ने एक्ट्रेस की कर दी बोलती बंद

दिलजीत ने कहा कि 'एक महिला होते हुए हमारी मांओं को आप ऐसा कैसे कह सकती हैं'। कंगना ने भी दिलजीत दोसांझ की बातों के जवाब दिए। हालांकि, दिलजीत ने अपनी बात को सफाई से रखते हुए एक के बाद एक पलटवार कंगना रनोट पर किए, जिससे एक्ट्रेस की बोलती बंद हो गई। सोशल मीडिया पर दिलजीत इस समय हीरो बन गए हैं। उनकी खूब तारीफ हो रही है और उन्हें नए फॉलोअर्स भी मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की एक्ट्रेस से हो गई ऐसी गलती कि अब जमकर उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट