अक्षय कुमार के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आया ये डायरेक्टर, मुंबई पुलिस को दिए आठ होटल

Published : Apr 22, 2020, 08:54 AM IST
अक्षय कुमार के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आया ये डायरेक्टर, मुंबई पुलिस को दिए आठ होटल

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए कई सेलिब्रिटीज सामने आए हैं। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने 25 करोड़ दान करने के बाद थिएटर मालिकों की मदद का फैसला लिया है।

मुंबई. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए कई सेलिब्रिटीज सामने आए हैं। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने 25 करोड़ दान करने के बाद थिएटर मालिकों की मदद का फैसला लिया है। अब मुंबई पुलिस की मदद के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी आगे आए हैं। उन्होंने उनकी सुविधा के लिए अपने आठ होटल दान किए हैं। 

मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट 

रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के लिए शहर के आठ होटलों में उनके रहने का बंदोबस्त किया है। इस दौरान इन होटलों में वो पुलिसकर्मी ठहर सकते हैं, जो लोगों की सुरक्षा के लिए घर से बाहर गली-चौराहों में तैनात हैं। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है, 'रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटल हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए हैं। जिसमें हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हें, हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है। हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।'

गौरतलब है कि इस वक्त मेड‍िकल स्टाफ के अलावा पुलिसकर्मी भी जनता की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। लॉकडाउन का पालन सही से हो इसलिए वे अपने घर से बाहर हैं। इनमें कई लोग ऐसे हैं जो संक्रमण ना फैले इसलिए अपने घर नहीं जा रहे हैं। कुछ कोरोना वॉरियर्स गाड़‍ियों में सो रहे हैं, तो ऐसे लोगों की मदद के लिए रोहित शेट्टी का यह कदम सराहनीय है। लोग सोशल मीडिया पर इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

इन स्टार्स ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के अलावा शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा आदि सेलेब्स ने भी कोरोना वायरस के ख‍िलाफ जंग में सहयोग दिया है। अमिताभ बच्चन ने जरूरतमंदों को खाना ख‍िलाने की जिम्मेदारी ली तो वहीं, शाहरुख खान ने अपना ऑफिस क्वारनटीन सेंटर के तौर पर दिया हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar No. 1 बनने के बाद भी नहीं तोड़ पाई इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड! इनमें 6 खान सुपरस्टार्स की
Dhurandhar Box Office Day 35: भारत की चौथी सबसे कमाऊ मूवी बनी, YRF ने इस तरह किया रिएक्ट