
मुंबई. बीती रात ऋषि कपूर फैमिली के साथ डिनर पर स्पॉट हुए। उनके साथ पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर, बेटी रिद्दीमा कपूर और नातिन समायरा साथ था। फैमिली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू कपूर की फिट बॉडी देख फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि 61 साल की उम्र में भी नीतू बेहद एक्टिव और फिट है। वे जिम नहीं जाती लेकिन रोज 10 हजार कदम वॉक करती हैं।
फॉलो करतीं हैं प्रॉपर शेड्यूल
खुद को फिट रखने के लिए नीतू प्रॉपर शेड्यूल को फॉलो करती हैं। वे रोज 10 हजार कदम चलती हैं। कुछ साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद की फिटनेस पर बात की थी। उन्होंने बताया था, जब यंग थी तो ज्यादा फिट महसूस करती थी। मैं जब फिल्में करती थी तो मेरा वजन 68 किलो था। दो प्रेग्नेंसी के बाद मेरा वजन लगभग 25 किलो बढ़ गया था। इसके लिए उन्होंने ट्रेनर की मदद ली।"
स्लिम रहने का फंडा
नीतू फिट और हेल्दी रहने के लिए हमेशा एक्टिव रहती हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी जिम जाने की आदत नहीं डाली। उनका कहना है कि मैं लगभग पूरे सप्ताह वर्क आउट करती हूं। नीतू का वर्कआउट पाइलेट्स मैट, योगा, टोलट रेजिस्टेंस एक्सरसाइज के आसपास होता है।
बीमारियों का था डर
नीतू का मानना है कि एक्सरसाइज करना उतना ही जरूरी है, जितना ब्रश करना या नहाना। उन्होंने बताया कि मेरी मां को 50 साल की उम्र में ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो गई थीं। उन्हें हाई बीपी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं थीं, जो वंशानुगत बीमारियां होती हैं। अगर मैं भी अपनी मां की तरह खानपान अपना लूं तो मैं भी उनकी तरह इतनी बीमारियों से ग्रसित हो जाऊंगी। इसी डर उन्होंने फिट रहने का फंडा अपनाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।