फरहान अख्तर की बहन ने रणवीर सिंह को जानें क्यों कहा गिरगिट, सामने आ रही ये वजह

Published : Apr 18, 2022, 12:22 PM ISTUpdated : Apr 18, 2022, 12:37 PM IST
फरहान अख्तर की बहन ने रणवीर सिंह को जानें क्यों कहा गिरगिट, सामने आ रही ये वजह

सार

रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज होगा। इससे पहले रणवीर ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसे देखकर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने उन्हें गिरगिट कह दिया।

मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक्टिंग के साथ ही अपने अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर हैं। वो अक्सर अपनी अजीबोगरीब ड्रेस या फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) का एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर के साथ रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सेलेब्स भी हैरान रह गए। 

दरसअल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में रणवीर सिंह जयेशभाई के लुक में दिख रहे हैं, वहीं उनकी गोद में न्यू बॉर्न बेबी की फोटो है, जो गर्भनाल से जुड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर लिखा है- जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की? रणवीर सिंह ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- आपको क्या लगता है? उनकी इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहें हैं। 

जोया अख्तर ने कहा-तुम गिरगिट हो
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की इस पोस्ट पर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने कमेंट करते हुए उन्हें गिरगिट कहा है। हालांकि, इसके पीछे उनकी क्या मंशा है, ये तो वही बता सकती हैं। वहीं एक और शख्स ने कहा- जो भी होगा जोरदार होगा बावा, बस 13 मई का इंतजार है अब। एक यूजर ने लिखा- ट्विन्स होगा। एक शख्स ने तंज कसते हुए कहा- होगा तो लड़का ही पर कपड़े लड़कियों जैसे पहनेगा। 

इस दिन रिलीज होगी जयेशभाई जोरदार : 
बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म जयेशभाई जोरदार अगले महीने 13 मई को रिलीज होगी। इस मूवी में उनके साथ शालिनि पांडे काम कर ही हैं। इनके अलावा रत्ना पाठक शाह और बोमन ईरानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार 1983 के वर्ल्डकप पर बेस्ड मूवी 83 में नजर आए थे। इसमें उन्होंने कपिल देव का रोल किया था, वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आई थीं। रणवीर सिंह जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और सर्कस जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें : 

83 Movie: Kapil Dev से Ravi Shastri तक, जानें World Cup पर बनी इस फिल्म में किसने निभाया किसका किरदार

Ranveer Singh के टैलेंट पर इस शख्स ने उठाया सवाल, कहा- बेटे को लॉन्च कराने पिता को देने पड़े 20 करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 ने किया Dhurandhar का खेल खत्म, 50 वें दिन की इतनी कमाई
Palak Muchal के भाई ने किया 40 लाख का फ्रॉड? Palaash Muchhal ने दी सफाई