किसानों ने रुकवाई बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग, कहा- हम यहां देओल फैमिली की शूटिंग नहीं होने देंगे

Published : Feb 06, 2021, 05:02 PM IST
किसानों ने रुकवाई बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग, कहा- हम यहां देओल फैमिली की शूटिंग नहीं होने देंगे

सार

करीब ढाई महीने से चल रहा किसान आंदोलन किसी नतीजे पर पहुंचता नहीं दिख रहा है। इसी बीच, शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक ग्रुप ने पंजाब के पटियाला में चल रही बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'लव होस्टल' (Love Hostel) की शूटिंग रुकवा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कलाकार तो सेट पर नहीं थे। 

मुंबई। करीब ढाई महीने से चल रहा किसान आंदोलन किसी नतीजे पर पहुंचता नहीं दिख रहा है। इसी बीच, शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक ग्रुप ने पंजाब के पटियाला में चल रही बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'लव होस्टल' (Love Hostel) की शूटिंग रुकवा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कलाकार तो सेट पर नहीं थे। लेकिन किसानों ने क्रू मेंबर्स को काम करने से रोका और वहां से चले जाने के लिए कहा। बाद में किसानों ने लोकल मीडिया से बातचीत में कहा कि वो पंजाब और हरियाणा में देओल परिवार के किसी मेंबर को शूटिंग नहीं करने देंगे।

प्रदर्शनकारी किसानों के गुट में शामिल एक शख्स के मुताबिक, फिल्म में काम कर रहे बॉबी देओल बीजेपी के करीबी देओल परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा- बॉबी के भाई सनी देओल बीजेपी सांसद हैं। मां हेमा मालिनी भाजपा सांसद हैं और पिता धर्मेंद्र भाजपा के पूर्व सांसद हैं। देओल परिवार ने पिछले दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन के बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन पॉपस्टार रिहाना की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उन्होंने सरकार के पक्ष में पोस्ट शेयर की। उन्होंने रिहाना की पोस्ट पर किए गए हेमा मालिनी के कमेंट को किसानों के खिलाफ बताया।

 

क्या लिखा था हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में : 
हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा था- मैं विदेशी हस्तियों को लेकर हैरान हूं, जिनके लिए हमारा देश भारत सिर्फ एक नाम है, जिसे उन्होंने सुना है। वो हमारे इंटर्नल मामलों और पॉलिसी में बेबाकी से अपनी राय दे रहे हैं। हैरानी ये है कि आखिर वो क्या पाने और किसे खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के पटियाला में ही चल रही जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी' की शूटिंग रुकवा दी थी। इसके बाद मेकर्स ने शूटिंग शेड्यूल को चंडीगढ़ और फिर लुधियाना में करने का फैसला किया था। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?