फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित की मां का 82 की उम्र में निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Published : Sep 26, 2020, 12:19 PM IST
फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित की मां का 82 की उम्र में निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

सार

फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित की मां निर्मला का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 साल की थी।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरी प्यारी मां निर्मला पंडित का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने अपना जीवन रानियों की तरह जिया। वे एक वाली असाधारण महिला थी, उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति की सेवा के लिए समर्पित किया। वह एक आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध महिला थीं, जिन्होंने सभी का खुले हाथों से स्वागत किया, किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया। 

मुंबई. फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित की मां निर्मला का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 साल की थी। अशोक ने ट्वीट कर मां के निधन की जानकारी दी। उन्होंने मां के नाम शोक संदेश भी लिखा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरी प्यारी मां निर्मला पंडित का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने अपना जीवन रानियों की तरह जिया। वे एक वाली असाधारण महिला थी, उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति की सेवा के लिए समर्पित किया। वह एक आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध महिला थीं, जिन्होंने सभी का खुले हाथों से स्वागत किया, किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया। 


चाहने वालों से की अपील
उन्होंने आगे लिखा- वर्तमान महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया अपने-अपने घरों में रहें और उनकी शांतिपूर्ण अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें। कृपया हमारे निवास पर न आए। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें। धन्यवाद।


सेलेब्स ने जताया शो
अशोक पंडित की मां के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त किया। रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा- गहरी संवेदना अशोक जी- उनकी आत्मा को शांति मिले। शांति। स्वरूप रवेल ने लिखा- कृपया मेरी गहरी संवेदना स्वीकार करें। मैं ईश्वर से आपके दुख के समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। । ओम शांति।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2026 में 6 नई रोमांटिक जोड़ियों की देखने मिलेगी आशिकी, जमकर चलेगा रोमांस का जादू
कौन है 18 साल की विदेशी हसीना, जिसे डेट कर रहे कार्तिक आर्यन? पर कर डाला एक कांड