विवेक अग्निहोत्री को महंगा पड़ा शाहरूख और सलमान का मजाक उड़ाना, ट्रोलर्स ने दिए उन्हें ये करारे जवाब

Published : Jul 15, 2022, 07:49 PM IST
विवेक अग्निहोत्री को महंगा पड़ा शाहरूख और सलमान का मजाक उड़ाना, ट्रोलर्स ने दिए उन्हें ये करारे जवाब

सार

आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में जगह बनाने वाली बॉलीवुड की इकलौती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आए दिन अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। जानिए अब उन्होंने ऐसा क्या कहा जिस पर वो खुद की ट्रोल हो गए...

एंटरटेनमेंट डेस्क. इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपनी फिल्म का उदाहरण लेते हुए शाहरुख खान और सलमान खान पर तंज कसा है। निर्देशक ने एक ट्वीट करते हुए दोनों अभिनेताओं का नाम लिए बिना उन्हें बॉलीवुड के डूबने का कारण बताया। उनके इस ट्वीट के बाद दोनों अभिनेताओं के फॉलोअर्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाईं।

यहा था विवेक का ट्वीट
विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।'

इसे बाद फैंस ने ऐसे लताड़ा
विवेक के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने अपने रिएक्शंस दिए। नीचे पढ़िए और देखिए भी कि यूजर ने उनके लिए क्या-क्या लिखा...

1. 'विवेक जी सरकार के साथ लगे रहिए आपको भी जगह मिल जाएगी, वैसे इन लोगों को किंग, बादशाह और सुल्तान बनाने में आपका कोई योगदान नहीं है। वो यहां अपने कठिन परिश्रम से यहां तक पहुंचे हैं। लोग पसंद करते हैं उनको आप भी मेहनत करो और राजनीति में नाम कमाओ।' 

2. 'आप हमेशा फ्लॉप एक्टर और फ्लॉप डायरेक्टर रहे हो इसलिए सुल्तान और बादशाह जैसे लोग जिनको पूरी दुनिया जानती है उन पर तंज कस रहे हो। रही बात आपकी आप बादशाह और सुल्तान का नाम लेकर अपने आप को मशहूर करना चाह रहे हो क्योंकि आपको हमारे देश के अलावा बाकी कोई नही जानता है।'

3. 'जब तक आपके जैसे लोग झूठा प्रोपगेंडा चला के लोगों को गुमराह करते रहेंगे तब तक इस देश मे नफरतों का बाजार गर्म रहेगा। आप सिर्फ नफरत बढ़ाओ, इंडस्ट्री खुद ही तबाह हो जाएगी।'

4. 'ये वही लोग हैं जिनको पूरे सेलेबस में एक सवाल का जवाब याद हो जाए तो ये खुद को टॉपर समझने लगते हैं।' 

5. 'शाहरुख ने तो जरूरत पड़ने पर अपनी जेब से निकालकर दे दिया। क्या विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर फाइल्स की कमाई का पैसा उन कश्मीरी ब्राह्मणों को बांटा? भाई ट्वीट करके धर्म की राजनीति करने और रियल लाइफ में जेब ढ़ीली करने में बहुत फर्क होता है।'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक