बेटी सुहाना की डेटिंग के लिए गौरी खान ने कही यह बड़ी बात, बताया क्या होगा उनकी और शाहरुख की लव स्टोरी का टाइटल

Published : Sep 19, 2022, 07:07 PM ISTUpdated : Sep 19, 2022, 07:12 PM IST
बेटी सुहाना की डेटिंग के लिए गौरी खान ने कही यह बड़ी बात, बताया क्या होगा उनकी और शाहरुख की लव स्टोरी का टाइटल

सार

करन जौहर के शो कॉफी विद करन 7 के नए एपिसोड का टीजर रिलीज हो चुका है। शो के 12वें एपिसोड में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे साथ नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'कॉफी विद करन 7' के अगले एपिसोड का टीजर रिलीज हो चुका है। शो के अगले एपिसोड में गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे कॉफी काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। इस एपिसोड के दौरान तीनों सेलिब्रिटी वाइव्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे करने वाली हैं। यह एपिसोड इस गुरुवार यानि 22 सितंबर से रात 12 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा।

एक समय पर दो लड़कों को डेट मत करना
टीजर में करन जौहर, शाहरुख खान की पत्नी गौरी से पूछते हैं कि वह अपनी बेटी सुहाना को क्या डेटिंग टिप्स देना चाहेंगी। इस पर गौरी कहती हैं - 'मैं उससे कहूंगी कि कभी भी दो लड़कों को एक समय पर डेट मत करना।' गौरी का जवाब सुनकर करन और बाकी लोग जोर से हंसने लगते हैं।

ऋतिक रोशन के साथ अच्छी लगेगी मेरी जोड़ी
इसके बाद करण, महीप से पूछते हैं कि अगर आपको मौका मिले तो किस बॉलीवुड एक्टर के साथ अपनी जोड़ी बनाना चाहेंगी? इस पर वे कहती हैं, 'मुझे लगता है मेरी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ अच्छी बनेगी। इसके बाद करन उनका मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। वे कहते हैं आपकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।


'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' होगा हमारी लव स्टोरी का टाइटल
इसके बाद करन ने गौरी से पूछा कि अगर उनकी और शाहरुख खान और उनकी लव स्टोरी को कोई फिल्म बने तो वो उसको कौन सा टाइटल देंगी। इसके जवाब में गौरी ने कहा- 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'। गौरी खान के इस जवाब से करण जौहर भी सहमत दिखे। उन्होंने कहा कि आपकी लव स्टोरी है भी इस टाइटल जैसी ही।' बहरहाल, शो का टीजर सामने आने के बाद से ही सभी फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें...

जिम के बाहर हॉट लुक में स्पॉट हुईं शर्मा सिस्टर्स, ग्रीन मैक्सी ड्रेस में खूबसूरत लगीं करीना कपूर

परिणीति चोपड़ा के एक्शन अवतार से लेकर अमिताभ बच्चन के नए लुक तक, जानिए क्या हैं दिन के बड़े अनाउंसमेंट्स

पंखे से लटकी मिली 29 साल की एक्ट्रेस की लाश, सुसाइड नोट में किया वजह का खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?