Good News: 100% सीटिंग के साथ सिनेमाघरों को खोलने की मिली इजाजत, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

Published : Jan 31, 2021, 10:45 AM IST
Good News: 100% सीटिंग के साथ सिनेमाघरों को खोलने की मिली इजाजत, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

सार

सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत क्षमता को मिली इजाजत के बाद फिल्म बिजनेस से जुड़े हर शख्स में खुशी की लहर है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा- बिग एनाउंटसमेंट, सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स में 100% सीटिंग क्षमता के मिली इजाजत। बता दें कि कोरोना के कारण लंबे समय से सिनेमाघर बंद रहे थे लेकिन अनलॉक के दौरान सिनेमाघरों को खोला तो गया था लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के लिए नियम भी बनाए गए थे। अब सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ खोलने की इजाजत मिल गई है। 

मुंबई. कोरोना के कारण लंबे समय से सिनेमाघर बंद रहे थे लेकिन अनलॉक के दौरान सिनेमाघरों को खोला तो गया था लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के लिए नियम भी बनाए गए थे। सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक सिनेमाघरों को अधिकतम 50 प्रतिशत सीटों के उपयोग की अनुमति थी यानी थिएटर में पहुंचा हर शख्स एक सीट छोड़कर ही बैठ सकता था। लेकिन अब दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ खोलने की इजाजत मिल गई है। इसका मतलब है कि अब थिएटर्स में हर सीट पर ही लोगों के लिए बैठने की व्यस्था होगी।


सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत क्षमता को मिली इजाजत के बाद फिल्म बिजनेस से जुड़े हर शख्स में खुशी की लहर है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा- बिग एनाउंटसमेंट, सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स में 100% सीटिंग क्षमता के मिली इजाजत। 


हालांकि, इसके साथ सुरक्षा और सतर्कता में भी सावधानी बरती जाएगी। इसके लिए कुछ गाइडलाइन्स भी सामने आई हैं। जैसे 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग रखनी और मास्क पहनना अनिवर्य करना, सैनेटाइजर हर जगह उपलब्ध रखना और आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल अनिवार्य जैसी गाइडलाइन्स सिनेमाघरों को फॉलो करनी होंगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 अक्टूबर को मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को सख्त मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी थी। गृह मंत्रालय ने विशिष्ट स्थितियों के आधार पर इस मामले पर अंतिम निर्णय लेने के लिए राज्यों को छूट दी थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss