जानिए क्या है वो वजह, जिसके चलते चप्पल पहनकर 'लाइगर' का प्रमोशन कर रहे हैं विजय देवरकोंडा

Published : Aug 05, 2022, 05:08 PM IST
जानिए क्या है वो वजह, जिसके चलते चप्पल पहनकर 'लाइगर' का प्रमोशन कर रहे हैं विजय देवरकोंडा

सार

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में बिजी हैं। वे फिल्म के अधिकतर प्रमोशनल इवेंट्स में चप्पल पहने नजर आए। उनके इस कूल बिहेवियर की सभी ने बड़ी तारीफ की थी। इस खबर में जानिए विजय ने ऐसा क्यों किया था...

एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनी फिल्म 'लाइगर' (Liger) से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इन दिनों वे अपनी को-स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) के साथ फिल्म के प्रमोशन पर बिजी हैं। यहां उन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है। विजय खुद भी इस फिल्म से काफी गहरी तरह से जुड़े हुए हैं इसलिए वे खुद इसे अच्छे से प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। बीते दिनों जब वे चप्पल (Chappals) में इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे तो उनके फैंस हैरान रह गए।

मात्र 199 रुपए की चप्पल पहने नजर आए
विजय सबसे पहले मुंबई में हुए इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कैजुअल वियर के साथ चप्पल पहने नजर आए थे। इस इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी उनकी चॉइस देखकर हैरान थे। फैशन के साथ किए गए इस प्रयोग से विजय ने पब्लिक का ध्यान अपनी तरफ खींचा और उनके फैंस यह जानकर और चौंक गए कि इन चप्पलों की कीमत मात्र 199 रुपए थी।

विजय की स्टाइलिस्ट ने खोला राज
एक रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की स्टाइलिश हरमन (Harman) ने खुद यह कन्फर्म किया है कि विजय ने खुद प्रमोशन के दौरान चप्पल पहनने का आईडिया उनसे शेयर किया था। हरमन ने कहा, 'फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन हम सभी के लिए बहुत इंपॉर्टेंट था। बहुत सारे ब्रांड्स और डिजाइनर्स विजय का लुक डिजाइन करने के लिए तैयार थे। मैं खुद इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपना बेस्ट देने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच एक दिन विजय ने मुझे कॉल करके कहा कि वे चाहते हैं कि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मैं उनके लुक को उनके किरदार से जोड़े रखूं। चूंकि फिल्म में वे एक अंडरडॉग किस्म के शख्स का किरदार निभा रहे हैं तो वे चाहते थे कि वे प्रमोशन के दौरान भी नॉर्मल इंसान ही लगें। यही वजह है कि विजय इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए पूरे वक्त चप्पलों में नजर आ रहे हैं। चाहे वे लोकल ट्रेन में सफर कर रहे हों यहां किसी इवेंट में पहुंचे हैं।'

25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
बात करें इस फिल्म की तो यह 25 अगस्त को कई भाषाओं में रिलीज होगी। इसमें विजय के अलावा अनन्या पांडे, रोनित रॉय (Ronit Roy) और राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा अमेरिकन बॉक्सर माइक टायसन (Mike Tyson) भी फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो निभा रहे हैं। यह विजय की बॉलीवुड में और माइक टायसन की इंडियन सिनेमा में डेब्यू फिल्म है।

और पढ़ें...

कमिटमेंट पर सवाल उठाने वालों को अक्षय ने दिया करारा जवाब, बोले- 'मैं वैनिटी में वक्त बर्बाद नहीं करता'

अब शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आएंगी कृति सेनन, करियर में पहली बार निभाएंगी ऐसा किरदार

काजोल से जुड़े विवाद: कभी मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर तो कभी 20 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ दिए आपत्तिजनक पोज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट