पति द्वारा गलत काम करने पर एक बार फिर सुर्खियों में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री

Published : Jul 06, 2019, 09:22 AM ISTUpdated : Jul 10, 2019, 11:35 PM IST
पति द्वारा गलत काम करने पर एक बार फिर सुर्खियों में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री

सार

सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से करियर की शुरुआत करने वालीं भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के कारण शर्मिंदगी का शिकार हुई हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी पर मुंबई के लोखंडवाला इलाके में जुए का अड्डा चलाने का आरोप है। पुलिस के दबिश देने पर वहां मौजूद जुआरियों ने हिमालय का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने दासानी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। गौरतलब है कि पुलिस ने 11 जून को एक फ्लैट से 21 जुआरी पकड़े थे।


छापे के दौरान पुलिस को फ्लैट से एक डायरी मिली थी। इसमें हिमालय का नाम लिखा था। पुलिस के मुताबिक, यह अड्डा हिमालय चला रहे थे। मौके से 7.5 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई थी। फ्लैट के केयर टेकर दीपक गुप्ता ने बताया कि इस अड्डे के मालिक हिमालय दासानी और उनका पार्टनर करण ठक्कर हैं।

बता दें, हिमालय ने 1990 में भाग्यश्री से शादी की थी। शादी के बाद भाग्यश्री ने हिमालय के साथ तीन फिल्मों में काम किया था। ये फिल्में 'कैद में है बुलबुल', त्यागी और पायल थीं। लेकिन ये तीनों फिल्में सुपर फ्लॉप रहीं। इसी के साथ भाग्यश्री का करियर भी डूब गया। हिमालय एक प्रोडक्शन हाउस और कुछ अन्य व्यवसायों के मालिक हैं।

PREV

Recommended Stories

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: धुरंधर के आगे मज़ाक बनी कपिल शर्मा की मूवी, 3 दिन में निकला दम
Dhurandhar Day 10: 350 CR के पार पहुंची अक्षय खन्ना की मूवी, दूसरे रविवार तोड़ा रिकॉर्ड