प्रियंका चोपड़ा के पापा की हालत थी बेहद सीरियस तो ऋतिक रोशन ने की थी मदद, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा

Published : Feb 13, 2021, 05:55 PM IST
प्रियंका चोपड़ा के पापा की हालत थी बेहद सीरियस तो ऋतिक रोशन ने की थी मदद, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा

सार

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने वर्चुअली इस किताब को लॉन्च किया है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों और अनुभवों को शेयर किया है। इसी किताब में प्रियंका ने ऋतिक रोशन की दरियादिली का भी जिक्र किया है।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने वर्चुअली इस किताब को लॉन्च किया है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों और अनुभवों को शेयर किया है। इसी किताब में प्रियंका ने ऋतिक रोशन की दरियादिली का भी जिक्र किया है। किताब में प्रियंका चोपड़ा ने उस वाकये का जिक्र किया है, जब वे फिल्म 'कृष' की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक दिन प्रियंका को पता चला कि उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 

प्रियंका के मुताबिक, जब ऋतिक रोशन को उनके पिता की गंभीर हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया। यहां तक कि ऋतिक ने एयर इंडिया में अपने अच्छे कॉन्टैक्ट की वजह से मेरे पापा को बोस्टन के लिए आनन-फानन में फ्लाइट की व्यवस्था करवाई थी। 

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के पापा को बोस्टन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां जरूरी सर्जरी हुई और उसके बाद उनकी जान बच गई थी। प्रियंका ने किताब में ऋतिक रोशन का धन्यवाद करते हुए लिखा- अगर उस दौरान हमारे पास ऋतिक और उनके पिता राकेश सर न होते तो मुझे नहीं लगता था कि मेरे पापा जिंदा रह पाते। ऐसा कोई जरिया नहीं है, जिसके द्वारा मैं उनके द्वारा किए गए एहसानों का बदला चुका सकती हूं। वाकई वो घटना मेरे दिल के बेहद करीब है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने साथ में कृष 3 और अग्निपथ जैसी फिल्मों में काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी
Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?