बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित हुए रितिक रोशन, सुपर 30 के लिए मिला सम्मान

Published : Feb 21, 2020, 11:57 PM IST
बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित हुए रितिक रोशन, सुपर 30 के लिए मिला सम्मान

सार

इंडरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2020 में अभिनेता रितिक रोशन को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म सुपर 30 के लिए दिया गया। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। 

नई दिल्ली. इंडरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2020 में अभिनेता रितिक रोशन को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म सुपर 30 के लिए दिया गया। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने बिहार के एक मैथ टीचर की भूमिका निभाई थी, जो प्रतिभावान छात्रों को फ्री में शिक्षा देता है। 

शिक्षक आनंद कुमार ने भी की तारीफ 
रितिक ने इस फिल्म में जिस शिक्षक का किरदार निभाया है उन्होंने भी उनकी एक्टिंग की तारीफ की। सुपर 30 नाम की फ्री कोचिंग क्लासेस चलाने वाले आनंद कुमार ने कहा कि फिल्म देखते समय उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वो स्क्रीन पर खुद को देख रहे हैं या रितिक को देख रहे हैं। 

रितिक के लिए खास रहा 2019 का साल 
डॉयरेक्टर राकेश रोशन के बेटे रितिक के लिए 2019 का साल खास रहा है। सुपर 30 के अलावा उनकी साल की दूसरी फिल्म वार भी खासी सफल रही है। यह फिल्म उनकी सभी फिल्मों की तुलना में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं मैथ टीचर का किरदार निभाकर उन्होंने बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम कर लिया। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Shivaji Actors Age: कितनी है राजा शिवाजी के इन 8 हीरो की असली उम्र, 5 तो 60 पार
Bhooth Bangla Collection Day 9: फिल्म का BO भयानक जलवा, 9वें दिन छाप डाले इतने नोट