ब्रेकअप के दो साल बाद इलियाना डिक्रूज को फिर हुआ प्यार! जानिए कौन है उनका नया बॉयफ्रेंड

Published : Jul 17, 2022, 05:03 PM IST
ब्रेकअप के दो साल बाद इलियाना डिक्रूज को फिर हुआ प्यार! जानिए कौन है उनका नया बॉयफ्रेंड

सार

इलियाना डिक्रूज ने कटरीना कैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वे अपने सो-कॉल्ड न्यू बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई दे रही हैं। उनका पिछला ब्रेकअप 2020 में हुआ था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बर्फी', 'मैं तेरा हीरो' और 'रुस्तम' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) को फिर से प्यार हो गया है। रिपोर्ट्स तो कम से कम इसी ओर इशारा करती हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो वे इन दिनों लंदन बेस्ड मॉडल सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल (Sebastian Laurent Michel) को डेट कर रही हैं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि वे पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों को बांद्रा में इलियाना के घर पर देखा गया। इसके अलावा वे लंदन में भी साथ दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी इलियाना और सेबस्टियन एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।

इलियाना की तस्वीर में दिखे सेबस्टियन

इलियाना ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन की है। मालदीव में हुई इस पार्टी में कटरीना और उनके पति विक्की कौशल के अलावा इलियाना डिक्रूज, सेबस्टियन, इसाबेल कैफ, आनंद तिवारी और मिनी माथुर भी दिखाई दे रहे हैं। इलियाना और सेबस्टियन के एक साथ कटरीना की पार्टी में देखे जाने के बाद से इन कयासों को और बल मिला है कि वे एक-दूसरे के रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर के साथ रिश्ते में थीं 

इलियाना डिक्रूज इससे पहले ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं। लेकिन 2020 में उनका ब्रेकअप हो चुका है। एक इंटरव्यू में इलियाना ने अपने ब्रेकअप पर बात की थी। उनके मुताबिक़, वे ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं और इससे बाहर आने के लिए उन्होंने थेरेपिस्ट का सहारा लिया था। इलियाना ने डिप्रेशन से उबरने की कहानी बताते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि आप अपनी देखभाल करने के लिए खुद पर निर्भर हैं। अगर आप बुरे समय से गुजर रहे हैं तो आपको अपने लिए काम करना होगा। मैं लोगों पर भरोसा नहीं कर सकती। क्योंकि आपको अपने आप पर भरोसा होना चाहिए। मैं एक थेरेपिस्ट के पास गई, उसने मुझे कॉम्प्लीमेंट्स स्वीकार करने के लिए कहा। मैंने अब अपने आपको स्वीकार कर लिया है और अब मैं ठीक हो रही हूं।"

इलियाना ने कहा था कि प्यार में पड़ना आसान है, लेकिन प्यार में बने रहना चुनौतीपूर्ण है। इलियाना ने उस वक्त यह भी कहा था कि वे फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि खुद से प्यार करने पर फोकस कर रही हैं।

इलियाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना को पिछली बार 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'द बिग बुल' में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'अनफेयर एंड लवली' और डायरेक्टर शैलेश गुहा की अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है।

और पढ़ें...

Khatron Ke Khiladi 12 : शो में ऐसा क्या हुआ कि निकल पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, रोहित शेट्टी को सुनाया दुखड़ा

भगोड़ा कहे जाने पर भड़के सुष्मिता सेन के 'आशिक' ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी-अमित शाह की फोटो शेयर कर पूछा यह सवाल

'बड़े अच्छे लगते हैं' की सीधी सादी प्रिया का यह अवतार देखते रह गए लोग, पति से पूछा- क्या यह वल्गैरिटी नहीं है?

बॉलीवुड की इन 9 एक्ट्रेस ने कपड़ों की तरह बदले बॉयफ्रेंड! किसी का 12 तो किसी का 10 लोगों से जुड़ा नाम

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे