IPL 2022 : रणवीर सिंह को कोरियोग्राफ करना आसान नहीं, मशहूर डांस डायरेक्टर श्यामक डावर ने किया खुलासा

Published : May 30, 2022, 09:58 PM ISTUpdated : May 30, 2022, 10:48 PM IST
IPL 2022 : रणवीर सिंह को कोरियोग्राफ करना आसान नहीं, मशहूर डांस डायरेक्टर श्यामक डावर ने किया खुलासा

सार

डावर ने बताया कि इस डांस को कोरियोग्राफ डिजाइन करते समय "हमने इसे दो चीजों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया था, एक स्पोर्टिंग स्प्रिट और दूसरा, रणवीर सिंह की एनर्जी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, It is not easy to choreograph Ranveer Singh, reveals famous choreographer Shiamak Davar। मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ( choreographer Shiamak Davar), जो रविवार को अहमदाबाद में आईपीएल 2022 के ग्रैंड फिनाले में मेन कोरियोग्राफर थे। उन्होंने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डाबर ने कहा कि     उनके साथ-साथ डांस कर रही टीम को  स्टैप मैच करने में बहुत पसीना बहाना पड़ता है। रहे थे। उनका कहना है कि एक्टर की एनर्जी से मैच करना आसान नहीं था।

डांस और क्रिकेट से पूरे देश को प्यार
डावर ने कहा, "डांस और क्रिकेट दो चीजें हैं जिनसे हमारा देश प्यार करता है और करता रहेगा। इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना था कि यह डांस परफॉरमेंस खास हो, डावर ने बताया कि इस डांस को कोरियोग्राफ डिजाइन करते समय "हमने इसे दो चीजों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया था, एक स्पोर्टिंग स्प्रिट और दूसरा, रणवीर सिंह की एनर्जी। 

रणवीर सिंह की एनर्जी को मैच करना मुश्किल
एक्टर को लेकर डावर ने कहा: "रणवीर एनर्जी के हाईलेवल स्तर के साथ परफॉर्म करते हैं, सच तो ये है कि उनके सात मैच करना ना बहुत मुश्किल है, हालांकि हमने सुनिश्चित किया था कि स्टेडियम में दर्शकों और आईपीएल लवर्स को यादगार फाइनल देने के लिए हमे शानदार गानों को शामिल किया था। 

इन गानों पर किया परफॉर्म
यह डांस  परफॉरमेंस  रणवीर की फिल्मों के सुपरहिट ट्रैक पर बेस्ड था, इसमें 'पद्मावत' से 'खलीबली' ( Khalibali from 'Padmaavat), '83' से 'जीतेगा जीतेगा' (Jeetega Jeetega' from '83'), 'बैंड बाजा बारात' से 'ऐंवयी' ( 'Ainvayi' from 'Band Baja Baraat') और Ram Leela' से 'तत्तद ततड़' लिया गया था । इसके अलावा उन्होंने 'आरआरआर' के 'Naatu Naatu' पर भी परफॉर्म किया, जिसने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया । बता दें कि बीते दिन आईपीेएल का फाइनल मैच खेला गया था। गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए इम मुकाबले के पहले स्टेडियम में रंगारंग प्रस्तुति दी गई थी। इसमें रणवीर सिंह ने परफॉर्म किया था। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था।  रणवीर सिंह ने ताबड़तोड़ डांस पेश किया था। इसको लेकर ही कोरियोग्राफर ने उनकी तारीफ की है।     

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्यों प्रियंका चोपड़ा ने दी थी लगातार फ्लॉप्स? सालों बाद बताई इसके पीछे की वजह
दीपिका पादुकोण की 6 अपकमिंग फिल्में सिनेमाघरों में मचाएंगी धमाल, लिस्ट में 2 सीक्वल