
मुंबई. बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी (sridevi) की आज तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से हुा था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी की मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। मां की डेथ एनिवर्सरी पर बेटी जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor) ने उन्हें याद किया। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जाह्नवी ने श्रीदेवी के हाथों का लिखा एक हैंड नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है - आई लव यू मेरी लब्बू, तुम इस दुनिया की सबसे बेस्ट बेबी हो। इस नोट को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा - मिस यू।
आपको बता दें कि श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर कोई यकीन ही नहीं कर पाया था कि अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। बता दें कि श्रीदेवी ने अपने 51 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट जूली थी। उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी। जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा 2018 में आई फिल्म जीरो में श्रीदेवी नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था।
एक्ट्रेस के तौर पर सोलहवां सावन उनकी पहली फिल्म थी। उन्हें पहचान 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली। उन्होंने मकसद, नगिना, भगवान दादा, आखिरी रास्ता, कर्मा, मिस्टर इंडिया, चालबाज, गुरु, चांदनी, खुदा गवाह, लाडला, लम्हें, मॉम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं, जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं श्रीदेवी, जो 1985 से लेकर 1992 तक फिल्मी दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं। उन्हें करीब 1 करोड़ रुपए फीस मिलती थी। श्रीदेवी को करियर के शुरुआती दिनों में हिंदी बोलनी नहीं आती थी। वे तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी बोलना जानती थीं। फिर भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सिक्का खुद के दम पर जमाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।