दुबई में फैमिली वेकेशन के बाद Janhvi Kapoor पहुंची न्यूयॉर्क, दोस्तों के संग बिताना चाहती हैं क्वालिटी टाइम

Published : Nov 15, 2021, 03:37 PM IST
दुबई में फैमिली वेकेशन के बाद Janhvi Kapoor पहुंची न्यूयॉर्क,  दोस्तों के संग बिताना चाहती हैं क्वालिटी टाइम

सार

'रूही' फेम जाह्नवी कपूर  ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क एक्सप्लोरेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जाह्नवी झील के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने खादी रंग का ड्रेस पहन रखा है। 

मुंबई. पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दुबई के रेगिस्तान में मस्ती करती दिखाई दे रही थी। अब वो न्ययॉर्क (New York trip) पर पहुंच गई हैं। दुबई में फैमिली वेकेशन मनाने के बाद जाह्नवी को इंडिया लौटना था। लेकिन वो अपने बैग के साथ पहुंच गई अमेरिका। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में कुछ समय बिताना चाहती हैं। 'धड़क' गर्ल  ने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को जानकारी दी कि वो कुछ वक्त यहां रहने वाली है। 

झील किनारे पोज देती नजर आई जाह्नवी 

'रूही' फेम ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क एक्सप्लोरेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जाह्नवी झील के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने खादी रंग का ड्रेस पहन रखा है। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी तस्वीर में वो गैलरी में फोटो निहारती नजर आ रही है। जबकि तीसरी तस्वीर में अभिनेत्री भीगे हुए बालों में नजर आ रही हैं। मालूम हो रहा है कि वो होटल के कमरे में नहाने के बाद अपनी तस्वीर पोस्ट की है। 

दोस्त के साथ बिता रहीं टाइम 

एक फोटो में जाह्नवी अपनी फ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में स्वादिष्ट भोजन की झलक भी पेश की है। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, एक मिनट के लिए NYC'. में।

दुबई में मनाया फैमिली वेकेशन 

बता दें कि कुछ दिन पहले  जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ दुबई में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। जाह्नवी ने यहीं पर अपने पिता बोनी कपूर का बर्थडे भी मनाया। ट्रिप के दौरान जाह्नवी अपनी बहन और दोस्त के साथ डेटर्ज सफारी का आनंद लेते भी दिखाई दी। वो समंदर बहन के साथ मस्ती करती भी नजर आईं। 

बोनी कपूर के जन्मदिन पर यहां की सरकार ने इन्हें गोल्डन वीजा भी दिया। बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी समेत चार लोगों को गोल्डन वीजा मिला है। जिसके जरिए अब ये लोग कभी भी दुबई आ जा सकते हैं। कितने भी दिन यहां रह सकते हैं। जाह्नवी यहां इंज्वाय करने के बाद अब अमेरिका में वक्त बिता रही हैं। 

इस फिल्म में नजर आएंगी 'धड़क' गर्ल
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘रूही’ में देखा गया थ।  वे फिल्म ‘गुड लक जेरी’ (Good Luck Jerry) का भी हिस्सा हैं जो तमिल फिल्म की रीमेक है। इसके अलावा, वे ‘तख्त’ और ‘दोस्ताना 2’ से भी जुड़ी हैं। अभिनेत्री ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था।

और पढ़ें:

अनन्या पांडे की कजिन Alanna Pandey की हुई सगाई, Bipasha basu समेत पहुंचे ये सितारे

RAJKUMMAR RAO ने PATRALEKHAA को रोमांटिक अंदाज में पहनाई रिंग, वेडिंग पार्टी की पहली तस्वीर आई सामने

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 का 'संदेशे आते हैं' ही नहीं ये 8 गाने जगाते देशभक्ति की लौ, Republic Day को बनाएंगे खास
Border 2 एक्ट्रेस आईं वरुण धवन के सपोर्ट में, क्या कहना चाहती हैं इशिका गगनेजा