
मुंबई. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इस साल अंत तक शादी कर सकता है। वहीं, एक खबर ये भी है कि वो साल के बीच में भी कभी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिछले दो सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि फरहान की फिल्म 'तूफान' अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। बेटे फरहान की शादी को लेकर अब पिता जावेद अख्तर का रिएक्शन आया है।
कुछ नहीं बताता
जावेद अख्तर से जब एक मीडिया हाउस ने फरहान की शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा- मैंनें आपसे शादी के बारे में सुना है। मैं एक दिन पहले फरहान के जन्मदिन पर उसके साथ था, उसने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया। आप जानते हैं, बच्चे बहुत कुछ छुपाते हैं।
होने वाली बहू के बारे में
जावेद होने वाली बहू शिवानी दांडेकर के बारे में कहा कि मैं उससे कई बार मिला हूं। वह बहुत प्यारी लड़की है। ऐसा माना जा रहा है कि अभी शादी की तारीख तय नहीं है लेकिन फरहान और शिबानी ने शादी की तैयारी शुरू कर दी हैं।
4 साल से एक-दूजे को जानते हैं
शिबानी और फरहान पिछले 4 साल से एक-दूजे को जानते हैं। दरअसल, इनकी मुलाकात 2015 में शो 'आई कैन डू दैट' के दौरान हुई थी। फरहान उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी भी उसी शो का हिस्सा थीं। बता दें कि शिबानी सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वो मॉडल और सिंगर भी हैं। वे मशहूर एमटीवी वीजे एक्ट्रेस और सिंगर अनुषा दांडेकर की बहन हैं। अनुषा ने भी कई फिल्मों में काम किया है। शिबानी के करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में आई मराठी फिल्म 'टाइमपास' में आइटम नंबर से शुरुआत की थी। इसके बाद 2015 में वो 'रॉय' और 'शानदार' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 'नाम शबाना', नूर और भावेश जोशी जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं।
तलाकशुदा है फरहान
फरहान अख्तर और उनकी एक्स वाइफ अधुना ने अप्रैल, 2017 में तलाक लिया। दोनों 17 साल बाद अलग हुए। इनकी शादी 2000 में हुई थी। कहा जाता है कि फरहान की लाइफ में श्रद्धा कपूर के आने के बाद आए दिन उनका पत्नी से विवाद होता था। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और फाइनली दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। अधुना से फरहान की दो बेटियां हैं, जिनके नाम शाक्या और अकीरा हैं। तलाक के बाद दोनों बेटियां मां के साथ ही रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।