Jitendra Kapoor एकता कपूर के बेटे संग की मस्ती, 79 की उम्र में हीरो की स्मार्टनेस देख दंग रह गए लोग

Published : Jan 06, 2022, 06:25 PM ISTUpdated : Jan 06, 2022, 06:49 PM IST
Jitendra Kapoor एकता कपूर के बेटे संग की मस्ती, 79 की उम्र में हीरो की स्मार्टनेस देख दंग रह गए लोग

सार

जितेंद्र ने 1960 में अपनी फिल्मी जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।  एक्टर अभी अपने बच्चों के बच्चों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें जूहु प्लेग्राउंड में स्पॉट किया गया।

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र (Jitendra) बेहद कम सार्वजनिक जगहों पर नजर आते हैं।  70-80 के दशक में दिलों पर राज करने वाले एक्टर फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अपने बच्चों के साथ गाहे बगाहे नजर आ जाते हैं। हाल ही में उन्हें जुहू स्थित प्ले ग्राउंड में स्पॉट किया गया। वो वहां अपने पोते के साथ पहुंचे थे। अभिनेता अपने पोते के सात वहां मस्ती करते दिखाई दिए।

एकता कपूर (Ekta kapoor) के बेटे रवि के साथ वो खेलते नजर आए। जितेंद्र ने उन्हें बलून ला कर दिया। इसके बाद उसे झूला झुलाया। इस दौरान एक्ट्रर ब्लू अवतार में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लू शर्ट, ब्लू जींस और सनग्लास भी इसी रंग का लगा रखा था। चेहरे पर उनके मास्क लगे हुए थे। बावजूद वो देखने में बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे।

बचपन की दोस्त से जितेंद्र ने की शादी
बता दें कि जितेंद्र ने 1960 में अपनी फिल्मी जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। जितेंद्र अपने नाम के साथ सरनेम नहीं लगता हैं। 'जम्पिंग जैक' के नाम से मशहूर वो मशहूर हुई। उन्होंने 18 अक्टूबर, 1974 को अपनी बचपन की दोस्त शोभा कपूर के साथ शादी कर ली थी। जितेंद्र के दो बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हैं। 

एकता सेरोगेसी से बनी मां
बता दें कि एकता कपूर सेरोगेसी के जर‍िए बेटे रवि की मां बनीं। एकता के बेटे का जन्म 27 जनवरी 2019 को हुआ है. एकता ने काफी समय तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, तुषार कपूर ने भी सेरोगेसी से ही पिता बने हैं। उनका बेटा पांच साल का हो गया है। बेटे का नाम उन्होंने लक्ष्य रखा है। ना तो एकता ने और ना ही तुषार ने अभी तक शादी की है। वो सिंगल पैरेट्स बनकर अपने बच्चों के साथ जिंदगी जी रहे हैं।

और पढ़ें:

Aamir Ali-Sanjeeda Shaikh की राहें हुई अलग, शादी के 9 साल बाद टीवी की मशहूर जोड़ी ने लिया तलाक

Shahrukh Khan की लाडली Suhana Khan हॉट ड्रेस में लेटे आई नजर, चमकते चेहरे को देख फैंस ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Ananya Pandey ने नए साल में बदला अपना लुक, ग्लैमरस अवतार में शेयर की तस्वीरें, फैंस की रुक गईं सांसें!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Movie Review: इमोशनल करती है 'बॉर्डर 2' की कहानी, सनी देओल की एक्टिंग सब पर भारी
Border 2 ने रिलीज से पहले कूटे 200 करोड़, फिर भी बजट निकालने करनी होगी इतनी कमाई!