'जजमेंटल है क्या' ने 'अर्जुन पटियाला' को दी मात, 4 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

Published : Jul 30, 2019, 11:15 AM IST
'जजमेंटल है क्या' ने 'अर्जुन पटियाला' को दी मात, 4 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

सार

26 जुलाई यानी शुक्रवार के दिन ही दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' भी रिलीज की गई थी। लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  सक्सेस नहीं पा सकी।

मुंबई. कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की। इसने पहले दिन 5.40 करोड़ की कमाई की। इसके बाद वीकेंड का मूवी को भरपूर फायदा मिले, जिससे दूसरे दिन यानी शनिवार को 8.02 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 8.62 करोड़ की कमाई की।

चार दिन में फिल्म का कलेक्शन पहुंचा इतना 

'जजमेंटल है क्या' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाकर 30 करोड़ के करीब पहुंच गया है। ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया कि सोमवार यानी की चौथे दिन फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में चारों दिनों का कलेक्शन मिलाकर 30 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अगर फिल्म के बजट की बात की जाए तो इसका बजट करीब 35 करोड़ का था।

दर्शकों नहीं पसंद आई 'अर्जुन पटियाला' 

26 जुलाई यानी शुक्रवार के दिन ही दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' भी रिलीज की गई थी। लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  सक्सेस नहीं पा सकी। मूवी की फर्स्ट डे ओपनिंग सवा करोड़ की रही थी। वीकेंड में इसने दूसरे दिन शनिवार को 2.75 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 2-3 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'अर्जुन पटियाला' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होती नजर आ रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 की बदौलत बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3100 करोड़ पार!
Bhooth Bangla Collection Day 24 : 'भूत बंगला' ने फिर पकड़ी रफ़्तार, चौथे रविवार कमाए इतने करोड़