
एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' (JUG JUGG JEEYO) ने बॉक्स ऑफिस (Box office) पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) और अनुपम खेर (Anupam Kher) स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) जैसी फिल्मों को मात दे दी है। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 36.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है और इसके साथ ही यह इस साल अब तक की चौथी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
चौथे दिन मजबूत पकड़ जरूरी
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी देते हुए लिखा है, "जुग जुग जियो ने पहले वीकेंड बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरे और तीसरे दिन पॉजिटिव संकेत मिले है। मल्टीप्लैक्स में शानदार रही। बड़ा रेवन्यू अर्जित किया। जहां तीसरे दिन मॉस सर्किट खिलते हैं, वहीं चौथे दिन मजबूत पकड़ बनाए रखने की जरूरत है।"
तीन दिन का कलेक्शन ऐसा रहा
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| शुक्रवार | 9.28 करोड़ रुपए |
| शनिवार | 12.55 करोड़ रुपए |
| रविवार | 15.10 करोड़ रुपए |
| टोटल वीकेंड कलेक्शन | 36.93 करोड़ रुपए |
हॉलीवुड की फ़िल्में भी पीछे छूटीं
वीकेंड कलेक्शन में हॉलीवुड की 'द बैटमैन' और 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' जैसी फ़िल्में भी पीछे छूट गई हैं। अगर सिर्फ 'द बैटमैन' और 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' की ही करें तो इन दोनों फिल्मों ने क्रमशः 22 करोड़ रुपए और 35.55 करोड़ रुपए इंडिया में पहले वीकेंड में कमाए थे।
इस साल की टॉप 10 वीकेंड ओपनर बॉलीवुड फ़िल्में ये हैं
| रैंक | फिल्म | फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन |
| 1 | भूल भुलैया 2 | 55.96 करोड़ रुपए |
| 2 | सम्राट पृथ्वीराज | 39.40 करोड़ रुपए |
| 3 | गंगूबाई काठियावाड़ी | 39.12 करोड़ रुपए |
| 4 | जुग जुग जियो | 36.93 करोड़ रुपए |
| 5 | बच्चन पांडे | 36.17 करोड़ रुपए |
| 6 | द कश्मीर फाइल्स | 27.15 करोड़ रुपए |
| 7 | हीरोपंती 2 | 16 करोड़ रुपए |
| 8 | रनवे 34 | 13 करोड़ रुपए |
| 9 | जर्सी | 12.21 करोड़ रुपए |
| 10 | जयेशभाई जोरदार | 12 करोड़ रुपए |
करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म
'जुग जुग जियो' करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसका निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा नील कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
और पढ़ें...
शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर लिखा- हमारा बच्चा जल्दी आ रहा है
59 साल के सुपरस्टार को ऑफर हुई इतनी बड़ी डील कि 2000 करोड़ कमाने वाली 'बाहुबली 2' भी रह गई बहुत पीछे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।