मेकअप की वजह से ट्रोल हो रही काजोल की बेटी, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Published : Oct 30, 2019, 04:34 PM IST
मेकअप की वजह से ट्रोल हो रही काजोल की बेटी, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

सार

 न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। 

मुंबई। काजोल की बेटी न्यासा अक्सर अपने लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में न्यासा अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में मां और भाई के साथ नजर आईं। इस मौके पर न्यासा ने गोल्डन ब्लाउज के साथ सॉफ्ट पीच कलर का लहंगा पहना था। हालांकि सोशल मीडिया पर इस बार लोगों ने न्यासा की ड्रेस नहीं बल्कि उनके मेकअप को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक शख्स ने जहां न्यासा को 'मेकअप की दुकान' बता दिया तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- '150 किलो का मेकअप।'

 

पार्टी के दौरान नर्वस दिख रही थीं न्यासा : 
बता दें कि अमिताभ की दिवाली पार्टी के दौरान मीडिया को पोज देते वक्त भी न्यासा काफी नर्वस लग रही थीं। यहां तक कि न्यासा के चेहरे पर मेकअप के साथ ही पसीना साफ झलक रहा था। इस दौरान न्यासा के चेहरे पर झिझक भी नजर आ रही थी। बता दें कि इससे पहले जब न्यासा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था, तो उनके पापा अजय देवगन ने नाराजगी जाहिर की थी। अजय ने कहा था- "वो अभी एक बच्ची है और मुझे लगता है कि लोग ये भूलकर बेवजह की बातें करने लगते हैं। न्यासा ने लॉन्ग शर्ट पहनी थी और शॉर्ट्स भी। उसकी शर्ट की लंबाई की वजह से शॉर्ट्स नजर नहीं आ रहे थे।" 

 

एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में जाना चाहती हैं न्यासा : 
बता दें कि न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। न्यासा फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें। न्‍यासा की मां काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। बता दें, न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं।


 

PREV

Recommended Stories

पिता जैसे डायरेक्टर ने मालती चाहर से की... कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
Year Ender 2025: इन 8 जोड़ियों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल, एक का हर कोई हुआ दीवाना