Kajol ने किराए पर दिया अपना अपार्टमेंट, हर महीने वसूलेंगी इतना, किराएदार से ली इतने लाख की सिक्युर‍िटी

Published : Dec 19, 2021, 01:29 PM IST
Kajol ने किराए पर दिया अपना अपार्टमेंट, हर महीने वसूलेंगी इतना, किराएदार से ली इतने लाख की सिक्युर‍िटी

सार

काजोल ने अपना पवई स्थित एक अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है। और इसके बदले वे हर महीने किराएदार से करीब 90 हजार रुपए किराया लेंगी। बता दें कि उनका ये अपार्टमेंट 771 स्क्वेयर फीट में फैला है। 

मुंबई. वैसे तो काजोल (Kajol) इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर है। लेकिन वे अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में ही आ ही जाती है। वे एक बार लाइमलाइट में आ गई है। आप सोच रहे होंगे कि काजोल ने कोई फिल्म साइन की है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, उन्होंने अपना पवई स्थित एक अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है। और इसके बदले वे हर महीने किराएदार से करीब 90 हजार रुपए किराया लेंगी। बता दें कि उनका ये अपार्टमेंट 771 स्क्वेयर फीट में फैला है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट की मानें तो ये अपार्टमेंट हिरानंदानी गार्डन्स के एटलांट‍िक प्रोजेक्ट के 21वें फ्लोर पर है। इस अपार्टमेंट का लीज और लाइसेंस अग्रीमेंट 3 दिसंबर को रज‍िस्टर किया गया था।


अगले साल बढ़ेगा किराया
डॉक्यूमेंट्स के हिसाब से किराएदार ने 3 लाख रुपए की सिक्युर‍िटी मनी डिपॉज‍िट की है। एक साल बाद रेंट को बढ़ा दिया जाएगा। एक साल बाद इसका किराया 96,750 रुपए प्रति महीने हो जाएगा। आपको बता दें कि काजोल पति अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ आलीशान बंगले में रहती है। इस बंगले का नाम शिवशक्ति है।  590 स्क्वेयर फीट में फैले इस बंगले को अजय ने लगभग 60 करोड़ रुपए में खरीदा था। 


इन स्टार्स ने दिया है रेंट पर घर
आपको बता दें कि आजकल इंडस्ट्री में ज्यादातर सेलेब्स अपने अपार्टमेंट्स को किराए पर दे रहे हैं। काजोल से पहले प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित कई स्टार्स ने अपने-अपने अपार्टमेंट को किराए पर दिया। जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी कृति सेनन को 10 लाख रुपए प्रति महीने की कीमत पर अपना एक डुपलेक्स किराए पर दिया है। सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट स्थ‍ित श‍िवस्थान हाईट्स में अपने अपार्टमेंट को रेंट पर दिया है। इसके लिए वे 95 हजार रुपए प्रति महीने किराया ले रहे हैं।


- बता दें कि 1992 में फिल्म बेखुदी से काजोल ने फिल्मों में एंट्री की, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सभी जानते है कि काजोल फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है लेकिन उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर सफलता हासिल की। काजोल ने लीड एक्ट्रेस के साथ ही फिल्म गुप्त में लीड विलेन का रोल भी प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

 

ये भी पढ़ें-
तलाक ही नहीं हुआ तो वो कैसे बने Rakhi Sawant के पति? Ritesh की पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ankita Lokhande Birthday: काफी संघर्ष के बाद मिला था TV पर ब्रेक, अब सीरियल से हर दिन कमाती है इतना

बोल्ड कपड़ों में सड़क पर घूमती दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, टॉपलेस फोटोज से भरा पड़ा है Instagram

Round Up 2021: Kareena Kapoor और Shilpa Shetty के पति से लेकर इन सेलेब्स की कॉन्ट्रोवर्सी से दहला बॉलीवुड

Bigg Boss 15: पति की गोद में बैठ सरेआम रोमांस करने लगी Rakhi Sawant तो सकपका गए ये लोग, ऐसा था रिएक्शन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 का 'संदेशे आते हैं' ही नहीं ये 8 गाने जगाते देशभक्ति की लौ, Republic Day को बनाएंगे खास
Border 2 एक्ट्रेस आईं वरुण धवन के सपोर्ट में, क्या कहना चाहती हैं इशिका गगनेजा