कंगना रनोट फिर सुर्खियों में, किसानों का इस तरह किया अपमान, एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज

कंगना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनके खिलाफ कर्नाटक के तुमकुर की एक अदालत में क्रिमिनल केस दायर किया गया है। उनके खिलाफ किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए ये केस दायर किया गया है। दायर केस में कहा गया है कि उन्होंने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का ट्वीट करके अपमान किया। दरअसल, कृषि बिल पर कंगना के एक ट्वीट को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2020 10:15 AM IST

मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) ऐसा कुछ कर ही जाती है कि वे सुर्खियों में आ जाती है। कंगना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनके खिलाफ कर्नाटक के तुमकुर की एक अदालत में क्रिमिनल केस दायर किया गया है। उनके खिलाफ किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए ये केस दायर किया गया है। दायर केस में कहा गया है कि उन्होंने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का ट्वीट करके अपमान किया।


कंगना ने दी सफाई
दरअसल, कृषि बिल पर कंगना के एक ट्वीट को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है। इस ट्वीट को लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि, बाद में सफाई देते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है।


किसानों का विरोध प्रदर्शन
बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ किसान संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कृषि विधेयकों के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था। किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। 

Share this article
click me!